Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

इलाहाबाद

नींद से जागी सरकार, रेप-मर्डर के आरोपियों पर लगेगा रासुका

: डीएम से मांगी गई रिपोर्ट : इलाहाबाद। आखिरकार सूबे की सरकार की ढाई महीने बाद नींद खुली। जिले के शंकरगढ़ इलाके में रेप के बाद किशोरी को आग में जलाकर हत्या करने वालों पर सख्ती करने की कवायद शुरू हो गई है। इस जघन्य वारदात के आरोपियों पर जल्द ही रासुका लगाया जाएगा। प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा डीएम से रिपोर्ट मांगने के बाद जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।

यमुनापार स्थित शंकरगढ़ क्षेत्र के जिगना गांव में पांच दिसंबर को दिल दहला देने वाली वारदात हुई थी। कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक किशोरी को रेप करने के बाद उसे आग में जला दिया गया था। गंभीर दशा में किशोरी को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक जीवन-मौत के बीच संघर्ष करने के बाद किशोरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसमें तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। करीब ढाई महीने बाद शासन ने इस मामले में कड़ा रूख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीन दिन पहले गृहमंत्रालय से जानकारी ली। प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव ने इलाहाबाद के डीएम राजशेखर को पत्र लिखकर गैंगरेप और हत्या के आरोपियों पर रासुका लगाने का प्रस्ताव भेजने को कहा है। डीएम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही आरोपियों पर रासुका लगा दिया जाएगा।

इलाहाबाद से शिवाशंकर पांडेय की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...