Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

इलाहाबाद

फिर मिलने के वादे संग कल्पवासी लौटने लगे घर

इलाहाबाद। संगम की रेती को माथे लगा त्रिवेणी मइया का आशीष मांगा। पड़ोसियों से गले मिले और फिर मिलने का वादा कर लाखों कल्पवासी संगम नगरी से अपने-अपने घरों को विदा हो गए। ना कोई नेवता ना कोई चिट्ठी, बिन बुलाए ही करोड़ों लोगों का हर साल सैकड़ों-हजारों किमी दूर से यहां आना। एक अलौकिक उत्सव… जहां शब्द फीके पड़ जाते हैं। संगम के किनारे बालू की रेती पर आनंद लेना… इसे सिर्फ महसूस ही करके जाना जा सकता है।

इलाहाबाद। संगम की रेती को माथे लगा त्रिवेणी मइया का आशीष मांगा। पड़ोसियों से गले मिले और फिर मिलने का वादा कर लाखों कल्पवासी संगम नगरी से अपने-अपने घरों को विदा हो गए। ना कोई नेवता ना कोई चिट्ठी, बिन बुलाए ही करोड़ों लोगों का हर साल सैकड़ों-हजारों किमी दूर से यहां आना। एक अलौकिक उत्सव… जहां शब्द फीके पड़ जाते हैं। संगम के किनारे बालू की रेती पर आनंद लेना… इसे सिर्फ महसूस ही करके जाना जा सकता है।

घर-गृहस्थी छोड़ एक महीने के लिए संगम के किनारे रेती में सोना, खाना, रहना सब कुछ चला। साथ में पूजा-पाठ, सुबह-शाम घाट पर स्नान करने जाना हो या सत्संग-प्रवचन सुनने, इन सभी में साथ आए-गए। ऐसे में लगाव होना स्वाभाविक था। माघी पूर्णिमा स्नान के बाद कल्पवासियों के विदाई की बेला थी। महीनेभर बाद घर वापस लौटने का समय आया तो त्रिवेणी मइया और पड़ोसी से बिछड़ने का गम चेहरों पर साफ दिखा। थोड़े दिनों का ही सही, स्नेह और लगाव तो हो ही जाता है।

सो, विदा होते कल्पवासियों के चेहरे पर गम साफतौर पर दिखा। गले मिलकर विदा होते समय कई महिलाओं, खासकर बूढ़ी दादी अम्माओं की आंखें भर आईं। भर्राए गले से बामुश्किल आवाज निकली-‘अच्छा! चल रहे हैं दुलहिन। उधर, ‘बहुरियों’ ने भी उन्हें आश्वस्त किया-जाओ अम्मा, अच्छे से रहना। …त्रिवेणी मइया चाहेंगी तो अगले साल फिर यहीं मिलेंगे।’ घर लौटते समय बोरियों में बचे राशन को देकर अन्नदान किया और कपड़े की पोटलियों में गंगा मइया, साधु-संतों का आशीष ले आए।

कुंभ नगरी से शिवाशंकर पांडेय की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...