Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

हिंदुस्‍तान, देहरादून से मनीष देंगे इस्‍तीफा, तीन का तबादला, एक नोटिस पर

हिंदुस्‍तान, देहरादून से खबर है कि मनीष भट्ट इस्‍तीफा देकर अमर उजाला जा रहे हैं. वे यहां पर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. अमर उजाला में उन्‍हें सीनियर रिपोर्टर बनाया जा रहा है. मनीष पिछले पांच सालों से हिंदुस्‍तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. मनीष के जाने से हिंदुस्‍तान में मैन पॉवर की कमी हो गई है. इसके पहले प्रबंधन ने यहां कार्यरत तीन लोगों का तबादला कर दिया था, जबकि एक पत्रकार नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं.

प्रबंधन ने यहां से डीएनई संजय शर्मा तथा चीफ रिपोर्टर सुनील सिंह व अशोक पांडेय का तबादला कर दिया था. संजय शर्मा एवं अशोक पांडेय को लखनऊ जबकि सुनील सिंह को कानपुर भेजा गया. इन तीनों के तबादले से खाली स्‍थानों पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई. कानपुर में तैनात सब एडिटर समन्‍वय पांडेय को देहरादून भेज दिया गया. अब मनीष के इस्‍तीफा देने के बाद देहरादून में हिंदुस्‍तान की परेशानियां और बढ़ गई हैं.

इधर खबर है कि चीफ सब एडिटर प्रेम पुनेठा भी नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा दे दिया है. जल्‍द ही वे भी संस्‍थान से विदा हो जाएंगे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. माना जा रहा है कि मैन पॉवर की कमी से जूझ रहे संपादक गिरीश गुरनानी की परेशानी प्रेम के जाने के बाद और अधिक बढ़ जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...