हिंदुस्तान, देहरादून से खबर है कि मनीष भट्ट इस्तीफा देकर अमर उजाला जा रहे हैं. वे यहां पर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. अमर उजाला में उन्हें सीनियर रिपोर्टर बनाया जा रहा है. मनीष पिछले पांच सालों से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. मनीष के जाने से हिंदुस्तान में मैन पॉवर की कमी हो गई है. इसके पहले प्रबंधन ने यहां कार्यरत तीन लोगों का तबादला कर दिया था, जबकि एक पत्रकार नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं.
प्रबंधन ने यहां से डीएनई संजय शर्मा तथा चीफ रिपोर्टर सुनील सिंह व अशोक पांडेय का तबादला कर दिया था. संजय शर्मा एवं अशोक पांडेय को लखनऊ जबकि सुनील सिंह को कानपुर भेजा गया. इन तीनों के तबादले से खाली स्थानों पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई. कानपुर में तैनात सब एडिटर समन्वय पांडेय को देहरादून भेज दिया गया. अब मनीष के इस्तीफा देने के बाद देहरादून में हिंदुस्तान की परेशानियां और बढ़ गई हैं.
इधर खबर है कि चीफ सब एडिटर प्रेम पुनेठा भी नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है. जल्द ही वे भी संस्थान से विदा हो जाएंगे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. माना जा रहा है कि मैन पॉवर की कमी से जूझ रहे संपादक गिरीश गुरनानी की परेशानी प्रेम के जाने के बाद और अधिक बढ़ जाएगी.






