Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

‘अखबार में अच्‍छी तस्‍वीर न छपने पर बौखला जाते हैं नीतीश’

बिहार में नीतीश कुमार और सुशील मोदी के बीच की लड़ाई अब व्‍यक्तिगत स्‍तर पर उतर गई है. सुशील मोदी ने नीतीश पर पलटवार करते हुए कहा है कि ताकतवर विपक्ष से पहली बार पाला पड़ते ही मुख्यमंत्री घटिया स्तर पर उतर आए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा छपास रोगी कहे जाने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पहले वे अपने गिरेबान में भी झांक कर देखें.

बिहार में नीतीश कुमार और सुशील मोदी के बीच की लड़ाई अब व्‍यक्तिगत स्‍तर पर उतर गई है. सुशील मोदी ने नीतीश पर पलटवार करते हुए कहा है कि ताकतवर विपक्ष से पहली बार पाला पड़ते ही मुख्यमंत्री घटिया स्तर पर उतर आए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा छपास रोगी कहे जाने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पहले वे अपने गिरेबान में भी झांक कर देखें.

मोदी ने कहा कि मीडिया कवरेज और अखबारों में तस्वीर छपने को लेकर मुख्यमंत्री कितने आग्रही रहे हैं, इसका प्रमाण कई बार सामने आया है. चाय की चुस्की के साथ अखबारों में अपनी खबरें सुर्खियों में नहीं देखने और मुख्य पृष्ठ पर अच्छी तस्वीर नहीं छपने पर बौखला कर विज्ञापन रोकने की धमकी और प्रकाशित विज्ञापनों के भुगतान को विलम्बित करने का निर्देश देने वाले मुख्यमंत्री को मुझ पर छपास का मरीज होने के आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए.

मोदी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं का स्टिंग ऑपरेशन करा रहे हैं. संदेह है कि वे भाजपा नेताओं के फोन की टेपिंग भी करवा रहे हों. यह अंदेशा इसलिए है कि विगत दिन हाजीपुर में मैंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से जो अनौपचारिक बातचीत की, उसका टेप मुख्यमंत्री के पास कैसे पहुंचा? क्या मुख्यमंत्री ने ही उक्त बातचीत को स्टिंग के तहत रिकार्डिंग करवायी. इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर किसके निर्देश पर रिकार्डिंग करायी गयी? मैं अपनी बातचीत पर पूरी तरह से कायम हूं और उसमें ऐसी कोई बात नहीं है, जो आपत्तिजनक हो.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...