अमर उजाला, बरेली से खबर है कि जेपी शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे तथा डेस्क इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. जेपी शर्मा का कुछ समय पहले ही चंडीगढ़ से बरेली के लिए तबादला किया गया था. बीच में वे बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद वे छुट्टी पर चल रहे थे. जेपी अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
बरेली से ही दूसरी खबर है कि अमर उजाला के डाक में तैनात सब एडिटर विपुलराज सिंह का तबादला काम्पैक्ट में कर दिया गया है. वे काफी समय से अमर उजाला से जुड़े हुए हैं.






