Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

आपकी बेटियों को दिल्ली की बसों से कब साबका पड़ता है!

देश का तर्कशास्त्र कितना पोच हो गया है! पुलिस कमिश्नर, गृहमंत्री और अब प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि वे दर्द समझते हैं क्योंकि उनके भी बेटियां हैं। तो जिनके बेटियां नहीं हैं, वे? और कोई पूछे कि आपकी बेटियों को दिल्ली की बसों से कब साबका पड़ता है! "दर्द" समझते हैं, तो राजपथ पर पूस की शाम ठंडे पानी से पिटते लड़के-लड़कियों को देख क्यों दर्द नहीं उमड़ा? पुलिस आपा खोकर लाठी-गोले उठा ले, हाथ-पाँव तोड़ दे, कैमरे फोड़ दे तो फर्ज; प्रदर्शनकारी नियंत्रण खोकर पत्थर उठा लें तो असामाजिक-अराजक तत्त्व, उपद्रवकारी, यहाँ तक कि hoolingans अर्थात गुण्डे! इसलिए, विरोध के रास्ते भी करो बंद! न्याय माँगा था, लो दिया न्याय! …. चाहे बलात्कार का हादसा हो, चाहे राजपथ का पुलिस राज — दोनों से एक ही सन्देश मिलता है: विफल शासन, विफल प्रशासन।

वरिष्‍ठ पत्रकार ओम थानवी के फेसबुक वॉल से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...