Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जनसंदेश टाइम्‍स ने मायावती को बताया सपा सुप्रीमो

क्‍या न्‍यूज एजेंसी भाषा द्वारा जारी की गई खबरों को आंख बंद करके लगा दिया जाना चाहिए. खास कर उन खबरों को जो किसी अखबार की लीड स्‍टोरी और एंकर बनाए जा रहे हों. पर कभी बसपा के नजदीकी माने जाने वाले अखबार जनसंदेश टाइम्‍स में ऐसा होता है. जनसंदेश टाइम्‍स ने भाषा की एक खबर को ज्‍यों का त्‍यों पोस्‍ट कर दिया है. पर यहां यह भी पुख्‍ता नहीं है कि यह भाषा की गलती है या जनसंदेश टाइम्‍स की तरफ से ही यह गलती की गई है. 

इस खबर में मायावती को बसपा सुप्रीमो की जगह सपा का प्रमुख बताया गया है. अब टॉप स्‍टोरियों में इस तरह की तथ्‍यात्‍मक गलतियां करने वाले अखबार को कौन गंभीरता से लेगा. भीतर की खबरों में स्लिप ऑफ पेन की घटनाएं तमाम अखबारों में होती ही रहती हैं, परन्‍तु जनसंदेश टाइम्‍स ने अपने लीड खबर में इस तरह की तथ्‍यात्‍मक गलती कर डाली है. सबसे दिलचस्‍प बात यह है कि जनसंदेश टाइम्‍स के पहले पेज की जिम्‍मेदारी हिंदुस्‍तान के सीनियर रिपोर्टर से डीएनई बने विजय विनीत के पास है. इनके निर्देशन में ही यह पेज तैयार होता है. जब रिपोर्टिंग में करियर का अधिकांश समय देने वाले लोग डेस्‍क पर जिम्‍मेदारी संभालेंगे तो इस तरह की गलतियां होना भी स्‍वभाविक ही है. भला हो इस अखबार के मालिक का, जो ऐसे लोगों पर अपने पैसे खर्च रहा है.  
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...