Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

दीपक चौरसिया को ‘गेट आउट’ कह दिया काटजू ने… देखें वीडियो

इस देश की राजनीति और मीडिया में गरमी छाई हुई है. इंडिया न्‍यूज, दीपक चौरसिया और जस्टिस काटजू लगातार चर्चा में हैं. इंडिया न्‍यूज और दीपक अरविंद केजरीवाल के बारे में खुलासे कर रहे हैं तो काटजू बीजेपी नेता अरुण जेटली से भिड़े हुए हैं. पर आज एक इंटरव्‍यू के दौरान जस्टिस मार्कंडेय काटजू इंडिया न्‍यूज के एडिटर इन चीफ दीपक चौरसिया पर भड़क गए. भड़क ही नहीं गए बल्कि दीपक को व्‍यवहार सीखने की बात कहते हुए उन्‍हें गेट आउट तक कह दिया.

इस देश की राजनीति और मीडिया में गरमी छाई हुई है. इंडिया न्‍यूज, दीपक चौरसिया और जस्टिस काटजू लगातार चर्चा में हैं. इंडिया न्‍यूज और दीपक अरविंद केजरीवाल के बारे में खुलासे कर रहे हैं तो काटजू बीजेपी नेता अरुण जेटली से भिड़े हुए हैं. पर आज एक इंटरव्‍यू के दौरान जस्टिस मार्कंडेय काटजू इंडिया न्‍यूज के एडिटर इन चीफ दीपक चौरसिया पर भड़क गए. भड़क ही नहीं गए बल्कि दीपक को व्‍यवहार सीखने की बात कहते हुए उन्‍हें गेट आउट तक कह दिया.

दीपक चौरसिया कल दोपहर में अपने न्‍यूज चैनल इंडिया टीवी के लिए पीसीआई अध्‍यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू का इंटरव्‍यू करने गए थे. जस्टिस काटजू गुजरात और नरेंद्र मोदी के एक मामले में लेख लिखने के बाद से अरुण जेटली से भिड़े हुए हैं. दीपक चौरसिया और इंडिया न्‍यूज को भी उम्‍मीद रही होगी कि इससे चैनल के व्‍यूवर की संख्‍या बढ़ेगी, परन्‍तु इंटरव्‍यू के दौरान जस्टिस काटजू जवाब दे रहे थे तो दीपक चौरसिया ने कह दिया कि जस्टिस काटजू आप अधूरा सच बता रहे हैं.

इतना सुनते ही जस्टिस काटजू भड़क गए. उन्‍होंने दीपक से कहा कि अगर इंटरव्‍यू लेना है तो अच्‍छा व्‍यवहार करना सीखिए, पर इस दौरान जस्टिस काटजू ने खुद शालीन व्‍यवहार प्रस्‍तुत नहीं किया. वे अगर चाहते तो शालीनता से भी अपनी बात रखते हुए इं‍टरव्‍यू देने से इनकार कर सकते थे, परन्‍तु उन्‍होंने अपना धैर्य खोया और दीपक चौरसिया जैसे वरिष्‍ठ पत्रकार को गेट आउट कहने से भी नहीं चूके. नीचे देखिए वो वीडियो जिसमें जस्टिस काटजू दीपक पर भड़क गए.

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/666/media-world/dipak-chaurasia-pe-bhadke-katju.html

वीडियो देखने के लिए उपरोक्त लिंक या तस्वीर पर क्लिक कर दें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...