Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक भास्‍कर से तीन लोगों ने शुरू की नई पारी

दैनिक भास्‍कर, दिल्‍ली में इन दिनों आवाजाही काफी तेज है. खबर है कि तीन लोगों ने भास्‍कर के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. दैनिक जागरण से इस्‍तीफा देकर राहुल कुमार ने अपनी नई पारी दिल्ली में ही दैनिक भास्‍कर के साथ शुरू की है. राहुल जागरण में दिल्‍ली लोकल की खबरों को कवर करते थे. भास्‍कर में भी उन्‍हें यही जिम्‍मेदारी सौंपी गई है.

दैनिक भास्‍कर, दिल्‍ली में इन दिनों आवाजाही काफी तेज है. खबर है कि तीन लोगों ने भास्‍कर के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. दैनिक जागरण से इस्‍तीफा देकर राहुल कुमार ने अपनी नई पारी दिल्ली में ही दैनिक भास्‍कर के साथ शुरू की है. राहुल जागरण में दिल्‍ली लोकल की खबरों को कवर करते थे. भास्‍कर में भी उन्‍हें यही जिम्‍मेदारी सौंपी गई है.

अभिषेक गुप्‍ता भी दैनिक जागरण से इस्‍तीफा देकर दैनिक भास्‍कर पहुंच गए हैं. उन्‍हें भी रिपोर्टिंग टीम में शामिल किया गया है. ये दोनों लोग काफी समय से जागरण की लोकल रिपोर्टिंग टीम से जुड़े हुए थे. कमलेश राय भी दैनिक भास्‍कर के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्‍हें डेस्‍क पर सब एडिटर के पद पर ज्‍वाइन कराया गया है. वे आईएनएस न्‍यूज एजेंसी से इस्‍तीफा देकर यहां पहुंचे हैं. उल्‍लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में दैनिक भास्‍कर, दिल्‍ली से कई लोगों ने इस्‍तीफा दिया है.

दैनिक भास्‍कर की टीम में शामिल क्राइम रिपोर्टर अभिषेक राव, सीनियर रिपोर्टर धनंजय कुमार तथा सीनियर रिपोर्टर शैलेंद्र सिंह ने कुछ समय पहले इस्‍तीफा दे दिया था तथा दिल्‍ली में ही नई दुनिया की टीम के साथ जुड़ गए थे. इनके अलावा सब एडिटर अजीत झा भी दैनिक भास्‍कर, दिल्‍ली से इस्‍तीफा देकर नईदुनिया, इंदौर से जुड़ गए थे. माना जा रहा है कि कुछ और लोग भास्‍कर से इस्‍तीफा दे सकते हैं.   

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...