वरिष्ठ पत्रकार एवं पीपुल्स समाचार, इंदौर में समाचार संपादक के पद पर कार्यरत सुशील दुबे ने इस्तीफा दे दिया है. वे अब नए प्रकाशित होने वाले दैनिक अखबार प्रजासत्ता के साथ जुड़ गए हैं. उन्हें अखबार का संपादक बनाया गया है. वे 20 फरवरी को अपनी नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे. भाषा पर गहरी पकड़ रखने वाले सुशील दुबे ने पत्रकारों की लंबी फौज तैयार की है, जो तमाम अखबारों में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं.
सुशील दुबे पिछले 33 सालों से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पीपुल्स समाचार के अलावा दैनिक भास्कर, नवभारत, चौथा संसार, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस समेत कई संस्थानों में वरिष्ठ पद पर रह चुके हैं. श्री दुबे की गिनती मध्य प्रदेश के जाने माने पत्रकारों में की जाती है.






