Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

मनोज पमार ने कानपुर में हिंदुस्‍तान की जिम्‍मेदारी संभाली

हिंदुस्‍तान, कानपुर से खबर है कि मनोज पमार ने संपादक के रूप में बुधवार को अपनी जिम्‍मेदारी संभाल ली. उन्‍हें ज्‍वाइन कराने के लिए यूपी के वरिष्‍ठ संपादक केके उपाध्‍याय लखनऊ से कानपुर पहुंचे थे. मनोज पमार अभी बनारस में संपादक पद की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे. प्रबंधन ने कानपुर में हिंदुस्‍तान के तेवर और कलेवर में धार देने के लिए मनोज पमार को बनारस से यहां भेजा है.

हिंदुस्‍तान, कानपुर से खबर है कि मनोज पमार ने संपादक के रूप में बुधवार को अपनी जिम्‍मेदारी संभाल ली. उन्‍हें ज्‍वाइन कराने के लिए यूपी के वरिष्‍ठ संपादक केके उपाध्‍याय लखनऊ से कानपुर पहुंचे थे. मनोज पमार अभी बनारस में संपादक पद की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे. प्रबंधन ने कानपुर में हिंदुस्‍तान के तेवर और कलेवर में धार देने के लिए मनोज पमार को बनारस से यहां भेजा है.

श्री पमार के ज्‍वाइनिंग के मौके पर निवर्तमान संपादक दिनेश पाठक भी मौजूद थे. प्रबंधन ने दिनेश को हिंदुस्‍तान, गोरखपुर का संपादक बनाया है. वे भी एक दो दिन में गोरखपुर में अपनी जिम्‍मेदारी संभाल लेंगे. गोरखपुर के संपादक नागेंद्र को बनारस भेजा जा रहा है. मनोज पमार को ज्‍वाइन कराने के मौके पर केके उपाध्‍याय ने कहा कि मनोज पमार के नेतृत्‍व में हिंदुस्‍तान, कानपुर नई ऊंचाइयों को छुएगा. दिनेश पाठक को उनके आग्रह पर गोरखपुर भेजा जा रहा है.

हालांकि सूत्रों का कहना है कि दिल्‍ली और लखनऊ के बीच में होने की वजह से कानपुर एडिशन हिंदुस्‍तान प्रबंधन के लिए एक बड़ी चुनौती रही है. कई संपादकों के बदलाव के बाद भी अखबार उस मुकाम तक नहीं पहुंच सका, जहां पहुंचाने की कोशिश की जाती रही है. सूत्र बता रहे हैं कि प्रबंधन नए तेवर और कलेवर के साथ कानपुर संस्‍करण की रीलांचिंग करने जा रहा है. इसीलिए मनोज पमार को कानपुर लाया गया है.

मनोज ने अपने संपादकत्‍व में हिंदुस्‍तान, वाराणसी को कम समय में ही ठीक ठाक मुकाम पर पहुंचा दिया था. अब उन्‍हें कानपुर में हिंदुस्‍तान को जागरण के गढ़ में मात देने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. वे इसके पहले आगरा और अलीगढ़ में हिंदुस्‍तान की लांचिंग में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं. माना जा रहा है कि हिंदुस्‍तान प्रबंधन इस बार कंटेंट और रिवेन्‍यू के मामले में दैनिक जागरण से आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है.  

मूल खबर…

यूपी में हिंदुस्तान के संपादकों मनोज पमार, दिनेश पाठक और नागेंद्र का होगा तबादला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...