Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

रेडियो जर्नलिस्‍ट की गोली मारकर हत्‍या

 

मोगादिशू (सोमालिया)। अल कायदा से संबंध रखने वाले शेहबाब विद्रोहियों पर मजाकिया अंदाज में निशाना साधने वाले मशहूर रेडियो पत्रकार, कामेडियन और म्यूजिशियन की हत्या कर दी गई है। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में मशहूर कम्पोजर वारसेम शिरे अवाले पर सोमवार देर रात दो बंदूकधारियों ने हमला किया। इसके बाद उन्हें वहीं वाबेरी जिले के ही अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। 

 

मोगादिशू (सोमालिया)। अल कायदा से संबंध रखने वाले शेहबाब विद्रोहियों पर मजाकिया अंदाज में निशाना साधने वाले मशहूर रेडियो पत्रकार, कामेडियन और म्यूजिशियन की हत्या कर दी गई है। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में मशहूर कम्पोजर वारसेम शिरे अवाले पर सोमवार देर रात दो बंदूकधारियों ने हमला किया। इसके बाद उन्हें वहीं वाबेरी जिले के ही अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। 
 
मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। अवाले पूर्व में सोमालिया नैशनल आर्मी के बैंड में भी काम कर चुके थे। इसके बाद वह रेडियो कुलमिए के साथ बतौर ड्रामा प्रड्यूसर और कमीडियन के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस चीफ अहमद हसन मालीन ने बताया कि बंदूकधारियों ने उनकी हत्या कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। मालीन ने कहा कि हम न्याय तक पहुंचेंगे। 
 
रेडियो कुलमिए में कमीडियन अवाले के साथी रह चुके अब्दी मोहम्मद हाजी ने बताया कि दो बंदूकधारियों ने अवाले पर उनके घर के पास ही पिस्टल से हमला किया। वारसेम शिरे अवाले की मौत को सोमालिया में मीडिया कर्मियों पर हो रहे हमले की कड़ी से ही जोड़कर देखा जा रहा है। बीते अगस्त महीने में ही रेडियो कुल्मिए में काम करने वाले कॉमेडियन अब्दी जेलानी मलाक मार्शल की भी हत्या कर दी गई थी। 
 
युद्ध से प्रभावित सोमालिया में साल 2009 में 9 पत्रकारों की हत्या की गई थी जबकि इस साल 17 रिपोर्टर्स मारे जा चुके हैं। प्रेस अधिकारों के लिए काम करने वाले संस्था ने साल 2012 को ' डेडलिएस्ट ईयर ' कहा है। पत्रकारों की कुछ मौत के पीछे शेहबाब विद्रोहियों का हाथ होना बताया जा रहा है लेकिन ऐसा भी माना जा रहा है कि देश में शक्ति संचालन के विभिन्न गुटों का भी हाथ इसमें हो सकता है। (एजेंसी)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...