Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

लखनऊ के बड़े अखबारों की छोटे दिल की पत्रकारिता

: सीएम अखिलेश यादव ने किया प्रो. नीशीथ राय को सम्‍मानित, अखबारों ने नहीं प्रकाशित की खबर : लखनऊ : पत्रकारिता का इतना अधिक पतन का दौर चल रहा है कि अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है. यहां के तथाकथित बड़े अखबार दिल के कितने छोटे हैं इसका अंदाजा बहुत आसानी से लगाया जा सकता है. लखनऊ की पत्रकारिता में एक परिपाटी चल रही है कि अगर किसी कार्यक्रम में अखबार या चैनल का कोई बड़ा अधिकारी शामिल होता है तो दूसरे अखबार उसका नाम व फोटो नहीं छापते हैं चाहे उसकी भूमिका कितनी भी महत्‍वपूर्ण क्‍यों ना हो.

लखनऊ में शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ. लखनऊ का फोटो जर्नलिस्‍ट एसोसिएशन ने 'द महाकुंभ' नाम से एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया था. इसका उद्धघाटन में सीएम अखिलेश यादव ने किया. इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आजम खान, राजेंद्र चौधरी के साथ डीएनए के चेयरमैन प्रो. नीशीथ राय भी आमंत्रित थे. इस कार्यक्रम में सीएम ने प्रो. नीशीथ राय को सम्‍मानित किया. यह सम्‍मान उनके पत्रकारिता से इतर पठन-पाठन समेत अन्‍य सामाजिक गतिविधियों के लिए दिया गया.

प्रो. नीशीथ राय की पहचान, एक अखबार के चेयरमैन के अलावा एक शिक्षाविद् की भी है, लिहाजा उनको तमाम सामाजिक योगदानों को ध्‍यान में रखकर सम्‍मानित किया गया. परंतु खुद को बड़ा अखबार कहने वाले संस्‍थानों का दिल कितना छोटा है कि दैनिक जागरण और अमर उजाला ने उनका नाम तक प्रकाशित नहीं किया, जबकि हिंदुस्‍तान ने नाम ही गलत छाप दिया. ऐसा इसके पहले भी हो चुका है. जिस कार्यक्रम को प्रो. नीशीथ राय की अध्‍यक्षता वाली केंद्रीय संस्‍था ने सूडा के साथ मिलकर उत्‍तर प्रदेश की नगर पालिका, नगर परिषदों तथा पंचायत अध्‍यक्षों का सम्‍मेलन लखनऊ में आयोजित किया था, उसमें भी उनका नाम प्रकाशित करना बड़े अखबारों ने जरूरी नहीं समझा. पत्रकारिता का यही घटिया स्‍तर है लखनऊ में.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...