Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

लो, एनडीटीवी भी करने लगा पेड न्यूज!

: 40 करोड़ रुपये लेकर साक्षी टीवी के जरिए भ्रष्टाचारी रेड्डी को बचाने में जुटा एनडीटीवी प्रबंधन? : भड़ास4मीडिया के एक पाठक ने बड़ा महत्वपूर्ण सवाल उठाया है. उन्होंने जो पत्र भेजा है, वह पेड न्यूज के बारे में बड़े फलक पर सोचने को मजबूर करता है. चुनाव आयोग कहता है कि पेड न्यूज सही नहीं है. न्यूज चैनलों को चुनाव से महीनों पहले पेड न्यूज और राजनीतिक विज्ञापन दिखाने पर रोक है. लेकिन अगर कोई बड़ा नेता पेड न्यूज वाला पैसा व विज्ञापन का पैसा किसी दूसरे को देने की जगह खुद का ही चैनल खोल ले और जमकर अपनी मार्केटिंग करने लगे तो भला कोई क्या कर लेगा.

: 40 करोड़ रुपये लेकर साक्षी टीवी के जरिए भ्रष्टाचारी रेड्डी को बचाने में जुटा एनडीटीवी प्रबंधन? : भड़ास4मीडिया के एक पाठक ने बड़ा महत्वपूर्ण सवाल उठाया है. उन्होंने जो पत्र भेजा है, वह पेड न्यूज के बारे में बड़े फलक पर सोचने को मजबूर करता है. चुनाव आयोग कहता है कि पेड न्यूज सही नहीं है. न्यूज चैनलों को चुनाव से महीनों पहले पेड न्यूज और राजनीतिक विज्ञापन दिखाने पर रोक है. लेकिन अगर कोई बड़ा नेता पेड न्यूज वाला पैसा व विज्ञापन का पैसा किसी दूसरे को देने की जगह खुद का ही चैनल खोल ले और जमकर अपनी मार्केटिंग करने लगे तो भला कोई क्या कर लेगा.

और ऐसा हो भी रहा है. दक्षिण भारत में जो साक्षी टीवी है, उसके बारे में सब जानते हैं कि यह वाईएस जगन मोहन रेड्डी का है. इनके पिता सीएम थे जिनकी जहाज हादसे में मौत हो गई. वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने साक्षी टीवी को चला पाने में असफलता के कारण इसको एडिटोरियली चलाने का जिम्मा एनडीटीवी को सौंप दिया है. इसके लिए एनडीटीवी को 40 करोड़ रुपये दिए गए हैं. अब एनडीटीवी प्रबंधन साक्षी टीवी के कंटेंट को देख रहा है. सीबीआई ने रेड्डी के पास अस्सी करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति के बारे में खुलासा कर चार्जशीट दायर करने की बात कही है तो आंध्र प्रदेश की लोकल मीडिया ने इस मुद्दे के जरिए रेड्डी को घेरने का काम शुरू कर दिया है. ऐसे में एनडीटीवी के एडिटोरियल नेतृत्व वाली साक्षी टीवी की टीम ने अब लोकल मीडिया के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. जाहिर है, इसका मकसद भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे अपने मालिक व नेता रेड्डी को बचाना है. तो, क्या यह पेड न्यूज नहीं हुआ? यह तो बहुत बड़े लेवल का पेड न्यूज है और इसे बड़ी सफाई से अंजाम दे रहा है एनडीटीवी. वही एनडीटीवी जो अपनी सादगी और ईमानदारी के गुन गाते नहीं थकता. उस एनडीटीवी ने 40 करोड़ रुपये लेकर अपना ईमान बेच दिया है. भड़ास4मीडिया के पास जो पत्र आया है, वह इस प्रकार है–

killing Journalism

Marriage of SakshiTV and NDTV killing Journalism There is a lot of hue and cry on paid news. Press council banned paid news and stopped political advertising 6 months prior to the election. But what if a politician himself launches a newspaper or News TV station? He will propagate his party and himself 24/7. Is this not paid news? Our respected regulatory bodies do not have answer for this. Should we allow these media organizations function at the election hour propagating the owner-politicians and their respective political parties? No one has answer to this. Y.S. Jagan Mohan Reddy, President of YSR Congress Party has launched a newspaper and News TV channel in the State of Andhra Pradesh. He spent crores of rupees to start SakshiTV to support his activities. After an year of the launch he found out that he failed to run the channel and handed over the editorial responsibility to NDTV. NDTV got Rs. 40 Crores in this deal. Now CBI found out that there is illegal wealth to the tune of Rs. 80,000 crores with Jagan Mohan Reddy. CBI filed charge sheet on Jagan Mohan Reddy and started raiding his properties. Local media started covering this. NDTV lead editorial team of SakshiTv started attacking local media. It named Eenadu, Andhrajyothy and TV9 as corrupt channels and warned them not to telecast news of CBI raids on Jagan. One can understand the fate of the news channel started by a black money politician. But an organization like NDTV which always talks about the ethics in the media supporting this kind of activity is surprising. Values in the media up for sale for mere Rs. 40 Crores?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...