Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सिनेमा देखने निकली युवती के साथ बलात्‍कार होना बाजार के लिए खतरनाक है!

: बलात्कार, बाजार और मीडिया : दिल्ली गैंग रेप को लेकर हुयी अविवादी प्रतिक्रिया में बाजार और बजारू मीडिया की भूमिका को भी समझा जाना चाहिये। एक दलित, गरीब या मजदूरी करने को मजबूर महिला के साथ होने वाला बलात्कार एवं भयानक उत्पीड़न युवा पीढ़ी, मीडिया एवं ​अभिजात वर्ग को क्यों परेशान नहीं करता है। यह समझने की जरूरत है। दिल्ली गैंग रेप पर हुयी प्रतिक्रिया का चरित्र अगर समझ लें तो बाजार का खेल समझ आ जाता है।

: बलात्कार, बाजार और मीडिया : दिल्ली गैंग रेप को लेकर हुयी अविवादी प्रतिक्रिया में बाजार और बजारू मीडिया की भूमिका को भी समझा जाना चाहिये। एक दलित, गरीब या मजदूरी करने को मजबूर महिला के साथ होने वाला बलात्कार एवं भयानक उत्पीड़न युवा पीढ़ी, मीडिया एवं ​अभिजात वर्ग को क्यों परेशान नहीं करता है। यह समझने की जरूरत है। दिल्ली गैंग रेप पर हुयी प्रतिक्रिया का चरित्र अगर समझ लें तो बाजार का खेल समझ आ जाता है।

एक लड़की अपने प्रेमी के साथ सिनेमा देख कर निकलती है और उसके साथ बलात्कार हो जाता है और उसके साथ ऐसी भयानक बर्बरता होती है। किसी समाज में ऐसी किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिये। इसका विरोध होना चाहिये, लेकिन उसी तरह से और उसी जोरदार तरीके से उस बर्बरता का भी विरोध होना चाहिये जो गांवों में, शहरों में अन्य श्रमजीवी, गरीब और दलित महिलाओं के साथ होता है। लेकिन मीडिया, बाजार एवं गुमराह होने वाली युवा पीढ़ी को इन महिलाओं के साथ होने वाली बर्बरता से परेशानी नहीं होती। आखिर क्यों। क्योंकि अपने ब्याय फ्रेंड के साथ डेटिंग पर निकली या अपने दोस्त के साथ रात में सिनेमा देखने निकली युवती के साथ बलात्कार होना बाजार के लिये खतरनाक है।

उस बाजार के लिये जिसमें प्यार—रोमांस और सेक्स से भरपूर फिल्में, विज्ञापन, फ्रेंडशिप कार्ड, ​वेलेनटाइन कार्ड, फैशन के पोशाक, लड़कों एवं लड़कियों को लुभाने के तमाम साजो..समान, मोबाइल फोन, इत्या​दि…इत्यादि शामिल है। अगर ऐसी घटनायें और हो गयी तो प्रेम और सौंदर्य का अरबों..खरबों रुपयों का विशाल बाजार सिमट जायेगा। अगर लडके..लड़कियों का पार्कों में, सिनेमा घरों में, माल्स में, हुक्का बारों में, डांस क्लबों में आना बंद हो गया…डेटिंग बंद हो गयी, वेलेंटाइन डे मनाना बंद हो गया तो फिर इस बाजार का क्या होगा।

मेरा कहने का आशय कतई नहीं कि लड़कियों और लडकों का हाथ में हाथ डाल कर घूमना बंद होना चाहिये या उनके साथ किसी तरह का कोई हादसा होनी चाहिये….लेकिन यह सवाल अवश्य है कि महिलाओं के साथ होने वाले उन अपराधों पर चुप्पी क्यों पसर जाती है जिनमें दलित, गरीब, महेनतकश महिलायें शिकार बनती हैं। क्योंकि उनके साथ कोई अपराध होने से प्रेम, रोमांस और सौंदर्य का वह बाजार प्रभावित नहीं होता जिससे मीडिया भी संचालित होता है और इस बाजार को बचाये रखना मीडिया के हित में है।

लेखक विनोद विप्‍लव वरिष्‍ठ पत्रकार हैं तथा पीटीआई से जुड़े हुए हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...