Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

सुधीर चौधरी को एक और झटका, अदालत ने याचिका खारिज की

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने जी न्‍यूज के संपादक सुधीर चौधरी की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कंपनी द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि याचिका और 100 करोड़ रुपए वसूली करने के प्रयास के मामले को एक साथ करने का अनुरोध किया गया है।

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने जी न्‍यूज के संपादक सुधीर चौधरी की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कंपनी द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि याचिका और 100 करोड़ रुपए वसूली करने के प्रयास के मामले को एक साथ करने का अनुरोध किया गया है।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संजय खनगवाल ने आवेदन को खारिज करते हुए कहा कि यह स्वीकार करने योग्य नहीं है। अदालत ने कहा, मौजूदा मामले में, स्थिति भिन्न है क्योंकि इस चरण में अपराध और आरोपी के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। अदालत ने कहा कि अभी इस नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इस पहलू पर विचार करने के लिए अध्याय 17 के संदर्भ में आरोप तय होने के बाद का चरण उचित होगा।

संपादक ने इस आधार पर वसूली मामले और मानहानि मामले को एक साथ करने का अनुरोध किया था कि दोनों मामलों में आरोपों का विषय एक ही है और एक समान आरोपों के आधार पर कथित अपराध को अंजाम देने की अवधि भी टकरा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि इसका मकसद शिकायत के मामले की कार्यवाही में देर करना है और चौधरी गुप्त अभिप्रायों के लिए देर करने की रणनीति अपना रहे हैं।

इससे पहले कोयला घोटाले में जिंदल की कंपनी के खिलाफ मानहानिकारक खबरें प्रसारित कर कथित रूप से धन ऐंठने के लिए जी समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्र, जी के संपादकों सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया के खिलाफ पुलिस ने आरोप लगाए थे।अदालत ने पुलिस को मामले में आगे जांच करने का निर्देश दिया था। (पंके)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...