Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

सुधीर चौधरी को कोर्ट में झटका, जिंदल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा खारिज

: जिंदल से जुड़े कार्यक्रमों में एनबीए की गाइड लाइन अनुसरण करने का निर्देश : नयी दिल्ली : राजधानी की एक निचली अदालत ने कांग्रेस सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल के खिलाफ जी न्यूज के संपादक एवं बिजनेस हेड सुधीर चौधरी की मानहानि याचिका खारिज कर दी है.

: जिंदल से जुड़े कार्यक्रमों में एनबीए की गाइड लाइन अनुसरण करने का निर्देश : नयी दिल्ली : राजधानी की एक निचली अदालत ने कांग्रेस सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल के खिलाफ जी न्यूज के संपादक एवं बिजनेस हेड सुधीर चौधरी की मानहानि याचिका खारिज कर दी है.

पटियाला हाऊस अदालत के न्यायाधीश धीरज मित्तल ने श्री चौधरी द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे को निरस्‍त कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि श्री जिंदल समेत 17 लोगों ने अक्टूबर 2012 में आयोजित एक संवाददाता सम्‍मेलन में उनका अपमान किया था.
      
न्यायालय ने कहा कि जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड (जेपीएसएल) द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में दिए गए वक्तव्य शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की आपराधिक मंशा अथवा सोची समझी रणनीति का हिस्सा कतई नहीं थे. न्यायालय ने कहा कि अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निष्कर्ष निकलता है कि श्री जिंदल सहित सभी आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मानहानि का अपराध साबित नहीं होता है. इस प्रकार मौजूदा शिकायत निरस्त की जाती है.

इस बीच एक अन्य मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने जी न्यूज को श्री जिंदल या उनकी कंपनी से संबंधित कार्यक्रमों के प्रसारण में न्यूज ब्रॉडमास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) के दिशा-निर्देशों का अनुसरण करने का निर्देश दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...