Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

स्टिंग करने वाले आज तक चैनल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्‍ताव

लखनऊ : यूपी विधानसभा ने मुजफ्फरनगर दंगों पर सनसनीखेज स्टिंग दिखाने वाले टीवी चैनल आज तक के चैनल हेड सुप्रिया प्रसाद को अवमानना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मंगलवार को यूपी विधानसभा में स्टिंग ऑपरे‌शन की जांच के लिए बनाई गई कमेटी ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंपी। न्यूज चैनल के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्टर, रिपोर्टर और कैमरामैन के खिलाफ मंगलवार को राज्य विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पारित किया गया।

लखनऊ : यूपी विधानसभा ने मुजफ्फरनगर दंगों पर सनसनीखेज स्टिंग दिखाने वाले टीवी चैनल आज तक के चैनल हेड सुप्रिया प्रसाद को अवमानना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मंगलवार को यूपी विधानसभा में स्टिंग ऑपरे‌शन की जांच के लिए बनाई गई कमेटी ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंपी। न्यूज चैनल के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्टर, रिपोर्टर और कैमरामैन के खिलाफ मंगलवार को राज्य विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पारित किया गया।

कमेटी के अध्‍यक्ष सतीश निगम ने विधानसभा में अं‍तरिम रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि आज तक के चैनल हेड/ईडी सुप्रिया प्रसाद को संसदीय समिति की कार्यवाही में ‌अवरोध उत्पन्न करने और सदन की अवमानना व विशेषाधिकार की अवहेलना करने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी माना जाता है। उनके खिलाफ सुसंगत नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की जाए। इतना ही नहीं, उन्हें मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े स्टिंग के रॉ फुटेज और शूटेड मेटेरियल जांच कमेटी के सामने पेश करने का निर्देश दिया जाता है।

कमेटी ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में यह भी कहा है कि टीवी ‌टुडे नेटवर्क की ओर से जांच के दौरान जिस तरह से पत्राचार किया गया है, वह असंवै‌धानिक है। आज तक के जवाबों को समिति ने सदन की गरिमा के खिलाफ भी बताया है। कमेटी ने कहा है‌ कि इस वजह से भी सदन की अवमानना और विशेषाधिकार का प्रश्न उठता है। कमेटी ने सदन को बताया कि आज तक/हेडलाइंस टुडे से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद शूटेड मेटेरियल नहीं दिया गया। न ही कवरेज करने वाले पत्रकार और कैमरामैन को ही समिति के सामने पेश किया गया। इसे कमेटी ने जांच में अवरोध डालना बताया है।

अब सुप्रिया प्रसाद को सदन में आकर अपना पक्ष रखना होगा और सदन पर उन संसदीय कार्यवाही भी कर सकता है। इसके पहले बीजेपी के लक्ष्मीकांत वाजपेयी और हुकुम सिंह ने जांच समिति के गठन प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बारे में चूंकि संसद की भी एक समिति जांच कर रही है इसलिए विवादित फुटेज विधानसभा की इस समिति को नहीं दी गई। भाजपा ने चैनल के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई बताते हुए विरोध किया, लेकिन विपक्षी दलों ने बहुमत के आधार पर कार्रवाई के प्रस्‍ताव को पास कर दिया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...