प्रसिद्ध व वरिष्ठ रंगकर्मी हृषिकेश सुलभ ने कल शाम पटना के कालिदास रंगालय में नाटक के दौरान फोटो खींच रहे एक अखबार के फोटोग्राफर को कॉलर पकड़ कर धक्का-मुक्की की और धमकी भी दी कि ''जाओ बता दो अपने संपादक को''। मौका था स्व. शशिभूषण वर्मा की स्मृति में चल रहे नाट्योस्तव का। ''जनपथ किसका'' नामक नाटक चल रहा था।
फोटोग्राफर ने अखबार को अभी नया-नया ज्वाइन किया है। उसे मिल जाते हैं गिनती के चंद रुपए। अन्य फोटोग्राफर जहां बाइक से चलते हैं वहीं वह फोटोग्राफर साइकिल से चलता है। नाटक के दौरान ही उसकी साइकिल भी चोरी हो गई और उसके पास इतने भी रुपए नहीं कि साइकिल ले सके। लिहाजा अखबार के अन्य फोटोग्राफर चंदा करके उसके लिए साइकिल खरीदने की सोच रहे हैं। खैर हृषिकेश सुलभ के नाटक रसास्वादन में कोई विघ्न नहीं आना चाहिए।
Related News- Hrishikesh Sulabh





