Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

चेतन शारदा, मुकेश टंडन, विजय झा एवं राजन मिश्र ने शुरू की नई पारी

दैनिक भास्‍कर से सूचना है कि हिमाचल के संपादक एवं वरिष्‍ठ पत्रकार चेतन शारदा ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी पंजाब से जल्‍द लांच होने जा रहे अखबार नया सवेरा से शुरू करने जा रहे हैं. इन्‍हें कार्यकारी संपादक बनाया गया है. बताया जा रहा है कि चेतन शारदा के नेतृत्‍व में ही यह अखबार लांच किया जाएगा. चेतन शारदा इसके पहले दैनिक जागरण और पंजाब केसरी को भी वरिष्‍ठ पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

दैनिक भास्‍कर से सूचना है कि हिमाचल के संपादक एवं वरिष्‍ठ पत्रकार चेतन शारदा ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी पंजाब से जल्‍द लांच होने जा रहे अखबार नया सवेरा से शुरू करने जा रहे हैं. इन्‍हें कार्यकारी संपादक बनाया गया है. बताया जा रहा है कि चेतन शारदा के नेतृत्‍व में ही यह अखबार लांच किया जाएगा. चेतन शारदा इसके पहले दैनिक जागरण और पंजाब केसरी को भी वरिष्‍ठ पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

अमर उजाला, पंचकूला से खबर है कि वरिष्‍ठ पत्रकार मुकेश टंडन यहां से विदाई लेने वाले हैं. उन्‍होंने प्रबंधन को अपना नोटिस थमा दिया है. खबर है कि वे अपनी नई पारी की शुरुआत पंचकूला में ही टाइम्‍स ऑफ इंडिया के साथ करने जा रहे हैं. मुकेश कई संस्‍थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

अंग्रेजी वेबसाइट डेली भास्‍कर से खबर है कि संपादकीय प्रभारी विजय झा ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे अब एनडीटीवी से जुड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्‍हें एनडीटीवी के वेब डिविजन की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. विजय इसके पहले इंडियन एक्‍सप्रेस, हिंदुस्‍तान टाइम्‍स, स्‍टेटसमैन, साकाल टाइम्‍स को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

देश लाइव न्‍यूज, पटना से खबर है कि एकाउंटस मैनेजर राजन मिश्र ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी दैनिक जागरण के साथ शुरू करने जा रहे हैं. संभावना है कि उन्‍हें गया से शीघ्र लांच होने जा रहे दैनिक जागरण से जोड़ा जाएगा. राजन की जागरण के साथ यह दूसरी पारी है. वे दैनिक जागरण, भागलपुर से ही देशलाइव में आए थे. वे सिलीगुड़ी में भी जागरण को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...