Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बख्‍श दीजिए दीपक चौरसिया को, उन्‍हें इंडिया न्‍यूज चलाने दीजिए!

फेसबुक पर दीपक चौरसिया के खिलाफ घुमड़ रहे तमाम पोस्टों को पढ़ा। मुझे एक पुरानी बात याद आ गयी कि इस दुनिया में लोग अपने दुःख से दुखी नहीं हैं बल्कि दूसरों के सुख को देख उससे ज्यादा दुखी हैं। पिछले कुछ दिनों से दीपक चौरसिया के "इंडिया न्यूज" ज्वाइन करने बाद से लोगों ने उनके खिलाफ निगेटिव कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। मैं खुद मीडिया इंडस्ट्री में हूँ और मैं ये अच्छी तरह जानता हूँ कि आज के दौर में कितनी ईमानदारी से खबरें लिखी या बनायीं जाती हैं।

फेसबुक पर दीपक चौरसिया के खिलाफ घुमड़ रहे तमाम पोस्टों को पढ़ा। मुझे एक पुरानी बात याद आ गयी कि इस दुनिया में लोग अपने दुःख से दुखी नहीं हैं बल्कि दूसरों के सुख को देख उससे ज्यादा दुखी हैं। पिछले कुछ दिनों से दीपक चौरसिया के "इंडिया न्यूज" ज्वाइन करने बाद से लोगों ने उनके खिलाफ निगेटिव कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। मैं खुद मीडिया इंडस्ट्री में हूँ और मैं ये अच्छी तरह जानता हूँ कि आज के दौर में कितनी ईमानदारी से खबरें लिखी या बनायीं जाती हैं।

जब मीडिया भी एक व्यावसायिक इंडस्ट्री बन चुकी है जहाँ वर्ष के हर चौथाई महीनों के बाद लाभ-नुकसान देखा जाता हो वहां कैसी नैतिकता और कैसा बिकाऊ-पन? आज के दौर में खबरें बनती नहीं है, बल्कि बनायी जाती हैं और वो भी लाभ कमाने के लिए और टीआरपी बढ़ाने के लिए। मीडिया जगत में उच्च पदों पर भर्ती के समय ये बातें विशेष रूप से ध्यान में रखी जाती है कि आप कितना लाभ दे सकते हैं, कोई ये नहीं सोचता कि आप कितने ईमानदार हैं या आप अपने विषय का कितना ज्ञान रखते हैं। मैं दीपक चौरसिया की तारीफ में कसीदे नहीं पढ़ रहा, बल्कि मैं ये कहना चाहता हूँ कि किसी के आगे बढ़ने पर उसकी टाँगे न खींचिये।

दीपक की जिम्मेदारी इंडिया-न्यूज को आगे लाने की है, वो उसके लिए संघर्षरत हैं, उन्हें इस के लिए शुभकामनायें। रही बात नैतिक और आदर्शवादी पत्रकारिता कि तो ऐसी पत्रकारिता आज कोई भी मीडिया संस्थान नहीं कर सकता। मौजूदा समय में मीडिया हॉउस चलाने के लिए इतने धन की आवश्यकता है कि इसके लिए कहीं न कहीं आपको झुकना होगा और झुकना पड़ा तो बिकना भी पड़ेगा। इसलिए आप सब दीपक चौरसिया को अब बख्‍श दीजिये क्योंकि वो इंडिया न्यूज में आदर्शवादी पत्रकारिता करने नहीं आये बल्कि इस चैनल को तमाम न्यूज चैनलों में एक ऊंचा मुकाम देने की जिम्मेदारी लेकर आये हैं और इसके लिए उन्हें तमाम गलत-सही हथकंडे भी अपनाने पड़ेंगे। दीपक आप सफल हो मेरी आपको शुभकामनायें।

लेखक अजीत राय जनसंदेश टाइम्‍स, गोरखपुर में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...