Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

इलाहाबाद

इलाहाबाद में गोली मारकर प्रधान पति की हत्‍या

इलाहाबाद। गंगापार के नवाबगंज में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कछार के अकबरपुर उर्फ गंगागंज में दो मार्च को दिनदहाड़े ताबडतोड़ गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। कत्ल के पीछे पुरानी चुनावी रंजिश बताई जा रही है। मृतक के भाई नौशाद ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसी गांव के ही तीन लोगों को नामजद कराया गया है। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। देर शाम तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

इलाहाबाद। गंगापार के नवाबगंज में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कछार के अकबरपुर उर्फ गंगागंज में दो मार्च को दिनदहाड़े ताबडतोड़ गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। कत्ल के पीछे पुरानी चुनावी रंजिश बताई जा रही है। मृतक के भाई नौशाद ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसी गांव के ही तीन लोगों को नामजद कराया गया है। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। देर शाम तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

इब्ने अहमद की पत्नी मेहनाज बानो वर्तमान में अकबरपुर उर्फ गंगागंज की प्रधान है। इसके पहले खुद इब्ने अहमद भी ग्रामप्रधान चुना गया था। इब्ने अहमद पर जानलेवा हमला उस समय किया गया जब वह मनरेगा के तहत ग्रामपंचायत के मजरे गंगागंज में खडंजा मार्ग और नाली का निर्माण करा रहा था। दोपहर करीब एक बजे इब्ने अहमद गांव के ही दशाराम पटेल के दरवाजे पर बैठा था तभी तीन युवक वहां आए और रायफल-तमंचा निकाल कर इब्ने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही वहां भगदड़ मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर हवा में फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे।
 
उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण आ जुटे। इब्ने ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसके गले के पीछे और पेट के हिस्से में गोली लगी थी। घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस को जानकारी दी गई। नवाबगंज पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात स्थल पर सोरांव के सीओ राहुल मिश्र, एसपी गंगापार शफीक अहमद कई थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। मृतक इब्ने अहमद चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इब्ने के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। इस घटना में उसी गांव के सउद फैसल, शेरे और राशिद को नामजद किया गया है। नवाबगंज एसओ आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

इलाहाबाद से शिवाशंकर पांडेय की रिपोर्ट।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...