Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

तहलका की तहकीकात में नंगे हुए रामदेव

भीमकाय घपले-घोटालों में गले तक डूबी सोनिया एंड मनमोहनी मंडली के लिए भगवाधारी बाबा रामदेव की आक्रामकता गले की फांस बनी हुई है। लेकिन कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शहीदी मुद्रा में बवाल काटने वाले बाबा रामदेव का योग और आयुर्वेद का साम्राज्य खुद कालेधन की जमीन पर न केवल फल-फूल रहा है, बल्कि तमाम विवादों के बावजूद दिन-दूनी, रात चौगनी रफ्तार से उछालें मार रहा है। योग गुरु की शक्ल में बाबा रामदेव नाम का यह कारोबारी न केवल टैक्स चोरी में लिप्त है, बल्कि गरीबों की जमीन हड़प कर तीर्थनगरी-हरिद्वार में भूमाफिया का रूप धारण कर चुका है।

भीमकाय घपले-घोटालों में गले तक डूबी सोनिया एंड मनमोहनी मंडली के लिए भगवाधारी बाबा रामदेव की आक्रामकता गले की फांस बनी हुई है। लेकिन कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शहीदी मुद्रा में बवाल काटने वाले बाबा रामदेव का योग और आयुर्वेद का साम्राज्य खुद कालेधन की जमीन पर न केवल फल-फूल रहा है, बल्कि तमाम विवादों के बावजूद दिन-दूनी, रात चौगनी रफ्तार से उछालें मार रहा है। योग गुरु की शक्ल में बाबा रामदेव नाम का यह कारोबारी न केवल टैक्स चोरी में लिप्त है, बल्कि गरीबों की जमीन हड़प कर तीर्थनगरी-हरिद्वार में भूमाफिया का रूप धारण कर चुका है।

हरिद्वार में बाबा रामदेव के इस राक्षसी चेहरे को दिन-रात देखने-समझने वाले जानते हैं कि धर्म और आस्था के नाम पर कोई भगवाधारी संत कैसे टीवी चैनलों की कृपा से रातों-रात न केवल रोल-मॉडन बन जाता है, बल्कि वह करोड़ों-करोड़ लोगों को उल्लू भी बना सकता है। ऐसा करते-करते वह एक दिन संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच से भी दुनिया को गैर-बराबरी से मुक्त, ईमानदारी और शुचिता का पाठ पढ़ाने लगता है। लेकिन अब बाबा रामदेव के काले कारनामें धीरे-धीरे ही सही, बाहर आने लगे हैं। अपनी खोजी समाचार कथाओं के लिए प्रसिद्ध तहलका ने बाबा रामदेव के इसी काले चेहरे से पर्दा उठाया है।

‘काले कर्मों वाले बाबा’ शीर्षक के साथ तहलका ने अपने ताजा अंक में बाबा रामदेव को नंगा कर दिया है। मनोज रावत ने अपनी तहकीकात में बताया है कि कैसे करोड़ों की टैक्स चोरी के साथ कालेधन का साम्राज्य खड़ा करने के खिलाफ जब सात साल पहले एक आयकर अधिकारी ने बाबा रामदेव की कंपनी को नोटिस जारी किया तो उस अधिकारी को ही नौकरी छोड़कर घर बैठना पड़ा। यह भी कि रामदेव उपदेश तो हिन्दुस्तान की आर्थिक आजादी के लिए एक नई क्रांति कर देते हैं, पर वे खुद श्रमिकों के शोषण, कर चोरी, दलितों व गरीबों की जमीन कब्जाने जैसे वे सभी कुकर्म कर रहे हैं, जो एक भ्रष्ट कारोबारी की फितरत हुआ करती है। बाबा रामदेव की रामकहानी से इतना तो साफ होता है कि जितना भ्रष्ट व जनविरोधी सत्ताओं के खिलाफ लड़ने की जरूरत है, उससे कम संत की खाल में प्रकट होने वाले ऐसे छल-कपटी बाबाओं से भी सावधान रहने की जरूरत है। तहलका में प्रकाशित मनोज रावत की पूरी स्टोरी को पढ़ने के लिए क्लिक करें-

…काले कर्मों वाले बाबा…

….जमीन का फेर…

…फर्जीवाड़े दुनिया भर के…

देहरादून से दीपक आजाद की रिपोर्ट

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...