पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने नवभारत टाइम्स के शंकर सिंह, सांध्य टाइम्स के वीरेंद्र कुमार और यूएनआई की आशा मिश्रा उपाध्याय समेत 25 पत्रकारों को 35वां मातृश्री पुरस्कार से सम्मानित किया. बॉलीवुड के सितारे अजय देवगन, रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत ‘राजनीति’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड प्रदान किया गया. आडवाणी ने पत्रकारों को भारत माता की शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया.
रसियन कल्चरण सेंटर में मातृश्री पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रिंट मीडिया के अन्य पत्रकारों में भरत पांडेय, हेमलता कौशिक, सुधीर उपाध्याय, राजीव सलूजा, अजय कौल, वीके चौहान, हिमांशु शेखर, संजय राय, संजीव कुमार, गणेश बिष्ट, प्रवेश कुमार मिश्रा, गजेंद्र चौहान, वीरेंद्र सेंगर, केटी नारायण, शेखर सिंह झा व सलीम खान शामिल हैं.
इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया से गिरीश निशाना, अनुराज ढांडा, मौसमी सिंह, योगिता सिंह, संजय वर्मा, राजेंद्र उपाध्याय को यह सम्मान प्रदान किया गया. समाज सेवा के लिए नंद किशोर गर्ग को पुरस्कार दिया गया. समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के संयोजक दिनेश शर्मा ने की.
इस मौके पर आडवाणी ने कहा कि पत्रकारिता में प्रिंट मीडिया का स्थान अद्वितीय है. ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इसकी जगह नहीं ले सकता. मुझे लगता है कि टीवी से ही सनसनी फैलाने का चलन प्रिंट में भी आया है. अब प्रेरणादायी लेखन और विश्लेषण काफी कम हो गया है. टीवी की वजह से अब प्रिंट मीडिया की जिम्मेदारी और जवाबदेही बढ़ गई है.












abhishek
October 10, 2011 at 7:02 pm
sir mi aapke sath judna chata hu