Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

गोरखपुर प्रेस क्‍लब के सात पदों के लिए 26 लोगों ने किया नामांकन

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब वर्ष 2010-11 के लिए होने वाले कार्यकारिणी चुनाव के सात पदों पर कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। 11 अक्टूबर को नामांकन वापसी का दिन है। 12 अक्टूबर को वैध प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। 16 अक्‍टूबर को मतदान होगा। कोषाध्‍यक्ष एवं संयुक्‍त मंत्री पद पर मात्र एक नामांकन होने से इस पद पर निर्विरोध चयन तय है।

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब वर्ष 2010-11 के लिए होने वाले कार्यकारिणी चुनाव के सात पदों पर कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। 11 अक्टूबर को नामांकन वापसी का दिन है। 12 अक्टूबर को वैध प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। 16 अक्‍टूबर को मतदान होगा। कोषाध्‍यक्ष एवं संयुक्‍त मंत्री पद पर मात्र एक नामांकन होने से इस पद पर निर्विरोध चयन तय है।

प्रेस क्‍लब चुनाव अधिकारी राजन राय, सहायक चुनाव अधिकारी अभिनव उपाध्याय और ब्रजेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्‍त रूप से बताया कि अध्यक्ष पद पर एसके सिंह, मृत्युंजय शंकर सिन्हा, अरविंद शुक्ला (पूर्व अध्‍यक्ष), एसपी सिंह, कामेश्वर उपाध्याय, शेष नारायण पाण्‍डेय, उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार शर्मा, अजीत यादव, महामंत्री पद पर मनीष कुमार मिश्र एवं मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार राय, संयुक्त मंत्री पद पर नरेंद्र कुमार तिवारी ने नामांकन दाखिल किया।

पुस्तकालय मंत्री पद पर डीके गुप्ता, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, अशोक सिंह, अजय कुमार राय ने नामांकन किया है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए रबीश कुमार श्रीवास्तव, आशीष भट्ट, विनीत कुमार, राजेश पांडेय, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार राय, विवेक कुमार अस्थाना, डा. शैलेष ओझा, सर्वेश त्रिपाठी और चंदन निषाद ने पर्चा भरा है। कोषाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार राय तथा संयुक्‍त मंत्री पद पर नरेंद्र कुमार तिवारी का निर्विरोध चुना जाना तय है।

नंबर एक का अखबार और दो लाइन का समाचार नहीं : दैनिक जागरण अपने को एक नंबर का अखबार बताता है, लेकिन यह अखबार प्रेस क्लब चुनाव से सम्बन्धित दो लाइन का समाचार भी नहीं दे पाया। हालांकि गोरखपुर से निकलने वाले अन्‍य सभी अखबारों ने प्रमुखता से प्रेस क्लब चुनाव से सम्बन्धित खबरों को प्रकाशित किया है। अब तो जागरण के पत्रकार भी अपने अखबार की आलोचना कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...