Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

प्रेस छायाकार पिटाई मामला : पत्रकारों ने प्रशासन को दिया 48 घंटे का अल्‍टीमेटम

जौनपुर के जिला महिला चिकित्सालय परिसर में बीते सोमवार को प्रेस छायाकार अजीत बादल चक्रवर्ती व अन्य पत्रकारों पर जानलेवा हमले की घटना पर 48 घण्टे के प्रशासन के समय सीमा के बाद संतोषजनक कार्रवाई न होने पर जनपद के पत्रकारों ने आक्रोश व्यक्त किया। इस संदर्भ में गुरुवार को पत्रकारों की बैठक कलेक्‍ट्रेट स्थित सामुदायिक भवन में जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पत्रकारों ने इस प्रकरण पर प्रशासन के ढीले रवैये की कड़ी निंदा की।

जौनपुर के जिला महिला चिकित्सालय परिसर में बीते सोमवार को प्रेस छायाकार अजीत बादल चक्रवर्ती व अन्य पत्रकारों पर जानलेवा हमले की घटना पर 48 घण्टे के प्रशासन के समय सीमा के बाद संतोषजनक कार्रवाई न होने पर जनपद के पत्रकारों ने आक्रोश व्यक्त किया। इस संदर्भ में गुरुवार को पत्रकारों की बैठक कलेक्‍ट्रेट स्थित सामुदायिक भवन में जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पत्रकारों ने इस प्रकरण पर प्रशासन के ढीले रवैये की कड़ी निंदा की।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने आरोप लगाया कि मामले की आरोपी डा. रीता दूबे के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी गिरफ्तारी प्रशासन जान-बूझकर नहीं करा रहा है। प्रशासन ने पत्रकारों से 48 घण्टे का समय मांग कर इस अवधि में विधिक व प्रशासनिक कार्रवाई का आश्वासन दिया परन्तु कोई भी कार्रवाई नहीं किया। बैठक में जौनपुर पत्रकार संघ, गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, प्रेस क्लब सहित अन्य पत्रकार संगठनों के सदस्य मौजूद थे। बैठक में पत्रकारों ने अपना विचार रखते हुये इस प्रकरण पर आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया। इसके प्रथम चरण में पत्रकारों ने आज से प्रशासन को 48 घण्टे का समय देकर प्रकरण के आरोपी डा. रीता दूबे के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गयी। यदि इस समय सीमा के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो जनपद के पत्रकार प्रशासन के प्रति अपना असहयोगात्मक रवैया अपनायेंगे। साथ ही पत्रकार संगठन जनपद की सभी तहसीलों पर उक्त मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन को जारी रखने के लिये जनपद के अधिवक्ताओं, व्यापारियों सहित अन्य सामाजिक संगठनों से भी पत्रकार जन सहयोग लेंगे।

बैठक में कैलाशनाथ, कैलाश मिश्र, राजेन्द्र सिंह, विनोद पाण्डेय, कपिलदेव मौर्य, डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला, आईबी सिंह, हसनैन कमर दीपू, राजेश गुप्ता, जेडी सिंह, साजिद हमीद, राजकुमार सिंह, यशवंत गुप्ता, रामजी जायसवाल, सुभाष पाण्डेय, खुर्शीद अनवर खां, प्रमोद जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, अजय पाण्डेय, अजीत सोनी, सूरज साहू, आरिफ हुसैनी, मनोज ओझा, डा. प्रमोद वाचस्पति, शम्भूनाथ गुप्त विशारद सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने किया। इसके बाद पत्रकारों का एक दल जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा जहां पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।

Local News Community
Click to comment

0 Comments

  1. gyan swami

    July 30, 2011 at 9:04 am

    उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट असोसिएसन प्रेस छायाकार और पत्रकार साथियो के साथ हुई मारपीट की घोर निंदा करती है और प्रशासन से मांग करती है की अगर समय सीमा के अन्दर कार्यवाही नहीं हुई तो लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर इस घटना की शिकायत करेंगे. ज्ञान स्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...