Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

उच्‍च शिक्षा पर 50 चैनल शुरू करेगा मानव संसाधन विकास मंत्रालय

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 50 शैक्षणिक चैनल शुरू करने की योजना बनाई है जो उच्च शिक्षा के विभिन्न विषयों पर आधारित होंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस विषय पर हाल ही में अंतरिक्ष विभाग को पत्र लिखा है और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को इसके लिए दो ट्रांसपोंडर प्रदान करने की मंजूरी देने का आग्रह किया है।

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 50 शैक्षणिक चैनल शुरू करने की योजना बनाई है जो उच्च शिक्षा के विभिन्न विषयों पर आधारित होंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस विषय पर हाल ही में अंतरिक्ष विभाग को पत्र लिखा है और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को इसके लिए दो ट्रांसपोंडर प्रदान करने की मंजूरी देने का आग्रह किया है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा-‘‘हमने डीटीएच माध्यम से 50 शैक्षणिक चैनल शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए दो ट्रांसपोंडर उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।’’ उन्होंने कहा कि प्रारंभ में हमारी योजना विभिन्न विषयों से संबंधित करीब एक हजार चैनल शुरू करने की थी जिसके लिए एक पूरे उपग्रह की जरूरत होती। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। अधिकारी ने कहा-‘‘अब हमने 50 चैनल शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दिया है और दो ट्रांसपोंडर मांगे हैं। ये ट्रांसपोंडर हमें जल्द प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रारंभ में इसका बजट 100 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि अगर कोई रसायन विज्ञान का छात्र है तो भौतिक रसायन, कार्बनिक रसायन और अकार्बनिक रसायन सभी के लिए अलग-अलग चैनल होगा। इसी प्रकार से जीव विज्ञान में प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान दोनों के लिए अलग-अलग चैनल होंगे। गणित के अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग चैनल होंगे। इसी प्रकार से सामाजिक विज्ञान के विभिन्न विषयों पर अलग-अलग चैनल होंगे। गौरतलब है कि शिक्षा के प्रसार को ध्यान में रखते हुए 2004 में ‘एडुसेट’ का प्रक्षेपण किया गया था जो पिछले वर्ष सितम्बर में सेवा से हटा लिया गया। अधिकारी ने बताया-‘‘इन 50 चैनलों के लिए कार्यक्र म तैयार कर लिये गए हैं।’’

अधिकारी ने कहा-‘‘हमें पहले ही दो ट्रांसपोंडर प्राप्त हो जाते लेकिन पिछले वर्ष जीएसएलवी के विफल रहने के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। हाल के उपग्रह के सफल प्रक्षेपण के बाद हमें जल्द ही दो ट्रांसपोंडर प्राप्त हो सकेंगे।’’ मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संबंधी शिक्षा के प्रसार के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी प्रोत्साहन शिक्षण कार्यक्र म (एनपीटीईएल) पेश किया है। आईआईटी और आईआईएससी के माध्यम से प्रौद्योगिकी आधारित कार्यक्रम तैयार करने और चैनलों के माध्यम से इसका प्रसारण करने की योजना बनाई गई है। साभार : एजेंसी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kriti

    October 3, 2011 at 6:49 pm

    kahin ye sabhi channel v DD GYANDARSHAN ka coppy to nahi hoga. jise kisi v kimaat par koi nahi dekhta…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...