सहारनपुर में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की मीटिंग हुई, जिसमें नई जिला इकाई का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अनिल भारद्वाज को उपजा का जिलाध्यक्ष तथा अबू बकर शिबली को जिला महामंत्री बनाया गया. अन्य पदाधिकारियों के चयन की जिम्मेदारी अध्यक्ष और महामंत्री पर छोड़ दिया गया है.
बैठक में शहर एवं देहात क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. मीटिंग में तय किया गया कि आगामी 16 मार्च को पंजाब होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसी कार्यक्रम में अध्यक्ष समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा.
बैठक में अवनिंदर कमल, मनोज मिश्र, मुहम्मद फैसल खान, मुकेश गुप्ता, राजेश जैन, खालिद हसन, गौरव मिश्र, देश दीपक, फरमात अली समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे.












faisal khan
March 3, 2011 at 8:55 am
anil bhardwaj aur abu bakar shibli dono ko hi mubarakbad pesh karta hoon.anil bhai ve abu bhai dono hi jujharu patrkar hain aur ummed hai ki upja ko aage tak pahunchane aur patrkaron ki samasyaon ko suljhane mai dono hi sehyog karenge,,m faisal khan (uni tv . saharanpur)9412230786
Anil Bhardwaj
March 4, 2011 at 4:05 pm
फ़ैजल भाई धन्यवाद।
यह तो जिला सहारनपुर के पत्रकारों का स्नेह था कि बिना किसी चुनाव के मुझे जबरद्स्ती सबने यह जिम्मेदारी सौंप दी। मैं भी कोशिश करुंगा कि अपने पत्रकार भाईयों की उम्मीदों पर खरा उतरु।
एक बार फ़िर सभी पत्रकार भाईयों का शुक्रिया।
अनिल भारद्वाज
santos
March 6, 2011 at 1:02 pm
सहारनपुर ki tarah Bareilly me उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) ka सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष और महामंत्री बनाया . उपजा ke Ratan je .RKSINGH ji aur Pawan Saxsena ke matbhed door karay jai. ye Bareilly ke journalists ki mang hai. dono journalist ki Bareilly me apni apni jagah Haisiyat hai.
(
[b][/b]