आज समाज, चंडीगढ़ में तीन लोगों ने वरिष्ठ पद पर ज्वाइन किया है. द ट्रिब्यून के नेशनल हेड सेल्स अनिल माथुर आज समाज के साथ जुड़ गए हैं. उन्हें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है. अनिल माथुर की गिनती हरियाणा-पंजाब के अतिरिक्त राजस्थान में भी सर्कुलेशन के बड़े खिलाडि़यों में की जाती है. वे काफी समय से मीडिया से जुड़े हुए हैं.
इंडियन एक्सप्रेस से इंद्रजीत पन्नू ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर जीएम थे. पन्नू भी आज समाज के हिस्सा बन गए हैं. इन्होंने वाइस प्रेसिडेंट के पोस्ट पर ज्वाइन किया है. इन्हें मार्केटिंग का हेड बनाया गया है. मार्केटिंग पर इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. पन्नू दैनिक भास्कर और अमर उजाला के जीएम भी रह चुके हैं.
अमर उजाला के चीफ सर्कुलेशन मैनेजर रहे पंकज पाठक भी आज समाज से जुड़ गए हैं. पंकज को सर्कुलेशन का माहिर खिलाड़ी माना जाता है. वे पिछले काफी समय से अमर उजाला से जुड़े हुए थे.












Ajay Shukla, CHD
April 2, 2011 at 2:26 pm
Anil bhai mubarak ho aaj samaj ke sath safar. Pannu aur pankaj ki achchhi team mili hai aapko. Dear pannu aur pankaj ko bhi naya safar mubarak…
ravish sharma
April 23, 2011 at 9:38 am
can v talk now