Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

अमरीका में मोबाइल पर बीबीसी हिंदी

अमरीका में बीबीसी हिंदी के श्रोताओं के लिए अच्छी ख़बर है. अब अमरीका के लोग बीबीसी हिंदी रेडियो मोबाइल फ़ोन पर भी सुन सकते हैं. उत्तरी अमरीका में मोबाइल फ़ोन रेडियो सेवा देने वाली कंपनी ऑडियोनाओटीएम और बीबीसी के साथ हुए करार के बाद ये संभव हुआ है. अब अमरीका के लोग जब चाहें बीबीसी हिंदी रेडियो और ऑडियो न्यूज़ कंटेंट अपने मोबाइल फ़ोन पर सुन सकते हैं. नई सेवा के तहत अमरीका में हिंदी बोलने वाले लोग बीबीसी हिंदी के ऑडियो दो तरह से सुन सकते हैं.

अमरीका में बीबीसी हिंदी के श्रोताओं के लिए अच्छी ख़बर है. अब अमरीका के लोग बीबीसी हिंदी रेडियो मोबाइल फ़ोन पर भी सुन सकते हैं. उत्तरी अमरीका में मोबाइल फ़ोन रेडियो सेवा देने वाली कंपनी ऑडियोनाओटीएम और बीबीसी के साथ हुए करार के बाद ये संभव हुआ है. अब अमरीका के लोग जब चाहें बीबीसी हिंदी रेडियो और ऑडियो न्यूज़ कंटेंट अपने मोबाइल फ़ोन पर सुन सकते हैं. नई सेवा के तहत अमरीका में हिंदी बोलने वाले लोग बीबीसी हिंदी के ऑडियो दो तरह से सुन सकते हैं.

अपने मोबाइल फ़ोन से 712.432.6586 डॉयल करने पर वे बीबीसी हिंदी के एक घंटे के रेडियो कार्यक्रम को सुन सकते हैं. इस कार्यक्रम में समाचार के अलावा विश्लेषण और कई मुद्दों पर इंटरव्यू भी सुन सकते हैं. समसामयिक घटनाओं के अलावा इस कार्यक्रम में फ़िल्म और खेल से जुड़ी ख़बरें भी सुनी जा सकती है. अमरीका में मोबाइल फ़ोन उपभोक्ताओं के लिए ये सेवा मुफ़्त है, लेकिन उपभोक्ता किसी भी अतिरिक्त शुल्क के लिए अपने मोबाइल फ़ोन के अनुबंध की शर्तें ज़रूर समझ-बूझ लें. इस मामले पर बीबीसी हिंदी के प्रमुख अमित बरुआ ने कहा, “ये बहुत ही उत्साहजनक प्रगति है. हमारी वेबसाइट बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के साप्ताहिक 10 यूजर्स में एक से ज़्यादा अमरीका से आता है. हम बहुत ख़ुश हैं कि इस नई सेवा के कारण अमरीका के हिंदी भाषी लोग इतनी आसानी से हमारी ऑडियो सामग्री का इस्तेमाल कर सकेंगे.”

ऑडियोनाओ में पब्लिक अफ़ेयर्स के डायरेक्टर जेन फ़्रीसेन ने कहा, “श्रोता अब किसी भी मोबाइल पर अपने प्रिय कार्यक्रमों को सुन पाएँगे, जिसके कारण प्रसारकों और श्रोताओं के बीच अच्छा रिश्ता बनता है. बीबीसी हिंदी की सामग्री हर मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है. इसके लिए न कुछ डाउनलोड करने की आवश्यकता है और न डेटा सर्विस के इस्तेमाल की ज़रूरत. ये हमारी प्रतिबद्धता है कि हम दुनियाभर से ख़ास प्रसारण सामग्री उत्तरी अमरीका के मोबाइल उपभोक्ताओं तक पहुँचाएँ.” ऑडियोनाओ के माध्यम से अंग्रेज़ी, अरबी, फ़ारसी, सोमाली और ऊर्दू में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की रेडियो सामग्री अमरीकी श्रोताओं के लिए उपलब्ध है. साभार : बीबीसी हिंदी डाट काम

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...