Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

‘आइसा’ से राजनीतिक सफर शुरू किया था हेम ने

: आज मैं उन्हीं के नाम पर मार दिया जाऊंगा, जिनके लिए संसार देखा है, मैंने : आदिलाबाद में माओवादी नेता आजाद के साथ मारे गये पत्रकार हेम चन्द्र पाण्डे को याद करके हुए उनके गृह जनपद पिथौरागढ़ में गुरुवार को एक श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें समाज के हर तबके के लोगों ने शिकरत की। स्व. हेम पाण्डे की हत्या की सभी लोगों ने एक स्वर में निंदा की और केन्द्र सरकार से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। पत्रकारों द्वारा आयोजित इस श्रद्धाजलि सभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सत्ताधारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री, कांग्रेसी विधायक, पूर्व छात्र नेता, पत्रकारों, वकीलों, मानवाधिकारी कार्यकर्ताओं, सहित सभी राजनैतिक दलों के लोगों ने हिस्सा लिया।

: आज मैं उन्हीं के नाम पर मार दिया जाऊंगा, जिनके लिए संसार देखा है, मैंने : आदिलाबाद में माओवादी नेता आजाद के साथ मारे गये पत्रकार हेम चन्द्र पाण्डे को याद करके हुए उनके गृह जनपद पिथौरागढ़ में गुरुवार को एक श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें समाज के हर तबके के लोगों ने शिकरत की। स्व. हेम पाण्डे की हत्या की सभी लोगों ने एक स्वर में निंदा की और केन्द्र सरकार से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। पत्रकारों द्वारा आयोजित इस श्रद्धाजलि सभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सत्ताधारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री, कांग्रेसी विधायक, पूर्व छात्र नेता, पत्रकारों, वकीलों, मानवाधिकारी कार्यकर्ताओं, सहित सभी राजनैतिक दलों के लोगों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर आयोजित सभा में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में उत्तराखण्ड के छात्र और सामाजिक आंदोलनों में हेम पाण्डे के योगदान को सराहते हुए कहा कि विचार के प्रति उनकी जैसी प्रतिबद्धता आज के दौर के युवाओं में कम ही देखने को मिलती है। छात्र संगठन ‘आइसा’ (आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन) से अपना राजनैतिक सफर शुरू करने वाले हेम पाण्डे बाजारू पत्रकारिता के बजाय सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को अपनी पत्रकारिता का आधार बनाया।

पत्रकारिता के जरिये दुनिया बदलने का सपना लेकर चलने वाले हेम का जुनून ही था कि वो नक्सल समस्या को भी करीब से देखकर उस पर लिखने लगे थे। इसी कारण उनका कई माओवादी नेताओं से भी सम्पर्क था। इनसे वो उनके आंदोलन पर एक पत्रकार की हैसियत से चर्चा किया करते थे। आज के खुद के लिए जीने वाले दौर में कोई युवा अगर कमजोर तबके के लोगों की आवाज को खुद की कलम से आगे बढाता है तो उस पर हर संवेदनशील व्यक्ति को गर्व करना चाहिए। पुलिस भले ही कुछ भी कहे लेकिन जाबांज पत्रकार हेम के गृह जनपद पिथौरागढ़ लोग जानते हैं कि वो क्या थे।

शायद यही वजह है कि सभी राजनैतिक दल से जुड़े लोगों ने उनकी शहादत को सलाम किया है। साथ ही आन्ध्र प्रदेश पुलिस की इस बर्बरता की कड़ी निंदा की है। हेम के परिजनों का कहना है कि वो इस पूरे प्रकरण पर सरकार से लगातार न्याय की गुजारिश कर रहे है। लेकिन सरकारों के रुख को देखकर नहीं लगता कि वो उन्हें न्याय दे पायेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने सरकार द्वारा हेम के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने का भरोसा दिलाया।

लेखक विजय वर्धन हिमालयन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, पिथौरागढ़ के अध्यक्ष हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shirish khare

    July 16, 2010 at 1:53 pm

    आजाद की मृत्यु की जांच की मांग

    शांति और न्याय के लिए अभियान द्वारा जारी विज्ञप्ति में राधा भट्ट, प्रो. बनवारीलाल शर्मा, मेधा पाटकर, अजित झा, डाक्टर वी.एन.शर्मा, राजीव लोचन शाह एवं नीरज जैन ने कहा कि जागरूक नागरिक होने के नाते हाल ही में छत्तीसगढ़ और भारत के पूर्वी भागों में हुई हिंसा की वारदातों से वे सब अत्यंत व्यथित हैं। साथ माओवादियों एवं राज्य सुरक्षा बलों के बीच हो रही हिंसा और प्रतिहिंसा की निंदा करते हुए कहा गया है कि चिंतित नागरिक समूहों द्वारा रायपुर से दंतेवाड़ा तक शांति मार्ग निकालने के बावजूद हिंसा की घटनाएं बेरोकटोक जारी हैं। इस बीच गृहमंत्री पी.चिदम्बरम एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (माओवादी) के प्रवक्ता, आजाद के मध्य पत्र व्यवहार भी हुआ था।

    विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाल ही में हुई माओवादियों की ओर से शांति प्रक्रिया संचालित कर रहे आजाद की हत्या, (जैसा कि व्यापक तौर पर प्रसारित भी हुआ है कि यह एनकाउंटर नहीं था), ने हमें धक्का पहुंचाया है। इससे शांति प्रक्रिया में बाधा पहुंचेगी। हम इस हत्या की निंदा करते हैं और शासन से उम्मीद करते हैं कि –

    (1) आजाद और हेम पांडे की हत्या की जांच हेतु एक स्वतंत्र जांच कराएं एवं यथोचित निर्णय लें।

    (2) शांति प्रक्रिया की स्थिति को साफ करें।

    (3) शांति प्रक्रिया में मदद करें और इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...