आगरा के वरिष्ठ पत्रकार नरेश बिहारी माथुर का नई दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वे अस्सी साल के थे. दो दिन पहले आगरा में एक सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें आगरा के एक हास्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था.
माथुर आंध्र प्रदेश में टाइम्स आफ इंडिया को काफी समय तक अपनी सेवाएं दी थी. वे टूरिज्म पत्रकारिता के पुरोधा थे. वे युवा पत्रकारों के लिए अपने आखिरी समय तक मार्गदर्शक बने रहे. गुरुवार को आगरा के ताज गंज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान काफी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी और उनके जानने वाले मौजूद रहे.











