Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आगरा में बीपीएन टाइम्‍स को जिंदा करने की तैयारी, फर्म का नाम भी बदला गया

आगरा में आखिरी सांस ले रहे रहे चिटफंडियों के अखबार बीपीएन टाइम्‍स को फिर से नया जीवन देने की तैयारी हो रही है. ग्‍वालियर में इस अखबार के चिटफंड आफिसों पर छापा पड़ने तथा सील होने के बाद अखबार का प्रकाशन लटक गया था. पर अब खबर है कि चिटफंडिए नया फर्म बनाकर इसे फिर से जीवित करने की कोशिश में लग गए हैं. इसके संपादन की जिम्‍मेदारी शिव शंकर तिवारी को सौंपी गई है.

आगरा में आखिरी सांस ले रहे रहे चिटफंडियों के अखबार बीपीएन टाइम्‍स को फिर से नया जीवन देने की तैयारी हो रही है. ग्‍वालियर में इस अखबार के चिटफंड आफिसों पर छापा पड़ने तथा सील होने के बाद अखबार का प्रकाशन लटक गया था. पर अब खबर है कि चिटफंडिए नया फर्म बनाकर इसे फिर से जीवित करने की कोशिश में लग गए हैं. इसके संपादन की जिम्‍मेदारी शिव शंकर तिवारी को सौंपी गई है.

गौरतलब है कि एक साल पहले आगरा से अमी आधार निडर के संपादकत्‍व में बीपीएन टाइम्‍स की लांचिंग हुई थी. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था परन्‍तु ग्‍वालियर के जिलाधिकारी द्वारा चिटफंडियों पर लगाम कसने के चलते बीपीएन टाइम्‍स भी उसकी चपेट में आ गया, क्‍योंकि इस ग्रुप की मदर संस्‍था भी चिटफंड के कारोबार से जुड़ी हुई थी. ग्‍वालियर में इस ग्रुप के कई कार्यालयों को सील कर दिया गया. ग्‍वालियर एडिशन के अखबार के कार्यालय को भी सील कर दिया गया. आगरा एडिशन भी ग्‍वालियर यूनिट से ही प्रकाशित होकर आता था, लिहाजा कार्यालय सील होने का असर आगरा पर भी पड़ा. ग्रुप की आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई.

अखबार की कुछ सौ कापियां दिल्‍ली से छपवाकर आगरा भेजी जाने लगी. इसके चलते प्रसार भी प्रभावित हुआ. बिगड़े हालातों में कर्मचारियों का पैसा देना मुश्किल हो गया, जिसके बाद संपादक अमी आधार निडर ने सभी कर्मचारियों का बकाया दिलाने के बाद खुद भी इस्‍तीफा दे दिया. उनके साथ लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने अखबार छोड़ दिया. इसके बाद डाक इंचार्ज शिव शंकर तिवारी किसी तरह अखबार को खींचतान कर चलाते रहे हैं. अब खबर है कि शिव शंकर को बीपीएन टाइम्‍स का संपादकीय प्रभारी बना दिया गया है. इस संस्‍करण को फिर से जोर-शोर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल इसे नोएडा से छपवाकर आगरा भेजने की योजना है.

सूत्रों का कहना है कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो बीपीएन टाइम्‍स के प्रकाशन की व्‍यवस्‍था आगरा से ही करा दी जाएगी. हालांकि इसमें कितना समय लगेगा यह अभी तय नहीं हो पाया है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई फर्म बीएल इंफोटेक का निर्माण कर लिया है. अब इसी नाम से बीपीएन टाइम्‍स के अखबारों का प्रकाशन किया जाएगा. गौरतलब है‍ कि इसके पहले इसे बीपीएन न्‍यूज नेटवर्क के नाम से जाना जाता था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vivek sharma

    October 21, 2011 at 12:21 pm

    bilkul thik kah raho ho maine bhi bpn times indore main duty join karne ke try kiya tha lakin selery bahut kam dr rahe the

  2. raja

    October 19, 2011 at 10:25 am

    निडर को भी पता थी की यह अखबार चिटफंडिया हैं लेकिन निडर संपादक बनने का सपना पाले हुए थे इसलिए उन्होने इस तरफ ध्यान नहीं दिया वरना बीपीयन टाइम्स आगरा लाने वाला आदमी पागल नहीं था जोकि पकी पकाई रोटी निडर के लिए छोड़ता। निडर ने सोचा था की जब में मथुरा में ब्यूरो रहकर इतना अच्छा धनदा पीट सकता हूँ तो आगरा का रेसिडेंट एडिटर बनकर कितना धनदा पीटूँगा इसलिए उन्होने झट जॉइन कर लिया इस सिद्धांत पर अपना कम बनता तैल लगाए जनता । निधर भली भांति परिचित थे की बीपीयन टाइम्स ने इससे पहले आगरा के ही se ईन्वेस्ट्मेंट्स को टोपी पहनाने की कोसिस की थी जोकि आजकल यूएनआई टेलिविजन चला रहे हैं ।

  3. Girraj.kisor.sharma.

    October 19, 2011 at 2:06 pm

    hallo.bhadas.teem.
    sheopur.ke.is.pathak.ka.salam.
    mujhe.yhe.jankar.hardik.prasnnata.hui.ki.Bpn.times.Fir.se.prakashit.hoga. yha.jankari.ke.liye.me.Bhadas.teem.ka. hradya.se.abhari.hu.

    or.Bpn.times.ke.sabhi.pathako.ke.liye.ye.badi.hi.khusi.ki.khabar.he. or me. sabhi.ko.vishvash.delata.hu.ki.ye.bahut.jaldi.apke.samne.hoga.
    B.L.sir.ko.mera.pranam.sir.me.apko.bhut.yad.kar.rha.hu.plezse..mujhe.ik.bar.call.kar.lena.or.apko.nai.pari.ke.liya.hardik.shubkamnaye…

    Thankss.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...