Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आज में टायर्ड या फिर रिटायर्ड लोग ही रह गए हैं!

: ‘आज’ अखबार के लेखाधिकारी मणि ने इस्तीफा दिया, राष्ट्रीय सहारा ज्वाइन करेंगे : ‘आज’ अखबार की दिन प्रतिदिन खस्ताहाली और समर्पित लोगों की उपेक्षा का खामियाजा स्वयं आज समूह को ही उठाना पड़ रहा है। बनारस में तो योग्य और समर्पित लोग एक-एक कर संस्थान को हल्का करते जा रहे हैं। यह प्रक्रिया ‘आज’ के भविष्य के लिए अच्छी नहीं मानी जा रही है। ‘आज’ को ताजा झटका मिला है समूह के लेखाधिकारी के. के. मणि से। श्री मणि ने 18 फरवरी को अपना इस्तीफा संचालक शार्दूल विक्रम गुप्त को पकड़ा दिया।

: ‘आज’ अखबार के लेखाधिकारी मणि ने इस्तीफा दिया, राष्ट्रीय सहारा ज्वाइन करेंगे : ‘आज’ अखबार की दिन प्रतिदिन खस्ताहाली और समर्पित लोगों की उपेक्षा का खामियाजा स्वयं आज समूह को ही उठाना पड़ रहा है। बनारस में तो योग्य और समर्पित लोग एक-एक कर संस्थान को हल्का करते जा रहे हैं। यह प्रक्रिया ‘आज’ के भविष्य के लिए अच्छी नहीं मानी जा रही है। ‘आज’ को ताजा झटका मिला है समूह के लेखाधिकारी के. के. मणि से। श्री मणि ने 18 फरवरी को अपना इस्तीफा संचालक शार्दूल विक्रम गुप्त को पकड़ा दिया।

गौरतलब है कि ‘आज’ के संचालक महोदय ने किसी नाराजगी के तहत मणि को एक माह की छुट्टी लेने को मजबूर किया था। वे 8 फरवरी से एक माह की छुट्टी पर भेज दिए गए। किंतु दो दिन बाद ही प्रबंधतंत्र से जुड़े एक अधिकारी ने उन्हें बुलाकर पुनः कार्यभार संभालने का अनुरोध किया था। किंतु स्वाभिमानी मणि ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया। और, अंततः 18 फरवरी को जब संचालक महोदय को अपना इस्तीफा पकड़ाया तो एक बार संचालक ने कुछ झटका महसूस किया और मणि से यह भी कहा कि आप दो महीने की छुट्टी और ले लो और मूड फ्रेश हो जाए तो चले आना। इस बीच  किस्मत ने मणि का साथ दिया और उन्हें सहारा ग्रुप से बुलावा आ गया।

सहारा में उनका पद होगा यूनिट एकाउंट्स इंचार्ज का। सहारा से नियुक्ति पत्र मिल जाने के बाद मणि ने इस्तीफा सौंप दिया। संभवतः वे इस माह के अंत तक सहारा ज्वाइन कर लेंगे। श्री मणि आज वाराणसी से 28 सालों तक जुड़े रहे। उनके इस्तीफे के बाद आज के संचालक शार्दूल विक्रम गुप्त ने अपने दाएं-बाएं वालों की जमकर क्लास ली और कहा कि आप लोगों के चलते ही योग्य लोग आज से दूर हो रहे हैं। खुद ‘आज’ के लोगों की ‘आज’ पर टिप्पणी होती है कि अब इस संस्थान में या तो टायर्ड या फिर रिटायर्ड लोग ही सेवा कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rashbihari dubey

    February 20, 2011 at 8:13 am

    chalo late se hi sadbuddhin ayi.aaj me ab kahan magajmari kar rahe the.wo gupta to builder ban gaya .akhbar gay abhand me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...