: ‘आज’ अखबार के लेखाधिकारी मणि ने इस्तीफा दिया, राष्ट्रीय सहारा ज्वाइन करेंगे : ‘आज’ अखबार की दिन प्रतिदिन खस्ताहाली और समर्पित लोगों की उपेक्षा का खामियाजा स्वयं आज समूह को ही उठाना पड़ रहा है। बनारस में तो योग्य और समर्पित लोग एक-एक कर संस्थान को हल्का करते जा रहे हैं। यह प्रक्रिया ‘आज’ के भविष्य के लिए अच्छी नहीं मानी जा रही है। ‘आज’ को ताजा झटका मिला है समूह के लेखाधिकारी के. के. मणि से। श्री मणि ने 18 फरवरी को अपना इस्तीफा संचालक शार्दूल विक्रम गुप्त को पकड़ा दिया।
गौरतलब है कि ‘आज’ के संचालक महोदय ने किसी नाराजगी के तहत मणि को एक माह की छुट्टी लेने को मजबूर किया था। वे 8 फरवरी से एक माह की छुट्टी पर भेज दिए गए। किंतु दो दिन बाद ही प्रबंधतंत्र से जुड़े एक अधिकारी ने उन्हें बुलाकर पुनः कार्यभार संभालने का अनुरोध किया था। किंतु स्वाभिमानी मणि ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया। और, अंततः 18 फरवरी को जब संचालक महोदय को अपना इस्तीफा पकड़ाया तो एक बार संचालक ने कुछ झटका महसूस किया और मणि से यह भी कहा कि आप दो महीने की छुट्टी और ले लो और मूड फ्रेश हो जाए तो चले आना। इस बीच किस्मत ने मणि का साथ दिया और उन्हें सहारा ग्रुप से बुलावा आ गया।
सहारा में उनका पद होगा यूनिट एकाउंट्स इंचार्ज का। सहारा से नियुक्ति पत्र मिल जाने के बाद मणि ने इस्तीफा सौंप दिया। संभवतः वे इस माह के अंत तक सहारा ज्वाइन कर लेंगे। श्री मणि आज वाराणसी से 28 सालों तक जुड़े रहे। उनके इस्तीफे के बाद आज के संचालक शार्दूल विक्रम गुप्त ने अपने दाएं-बाएं वालों की जमकर क्लास ली और कहा कि आप लोगों के चलते ही योग्य लोग आज से दूर हो रहे हैं। खुद ‘आज’ के लोगों की ‘आज’ पर टिप्पणी होती है कि अब इस संस्थान में या तो टायर्ड या फिर रिटायर्ड लोग ही सेवा कर सकते हैं।












rashbihari dubey
February 20, 2011 at 8:13 am
chalo late se hi sadbuddhin ayi.aaj me ab kahan magajmari kar rahe the.wo gupta to builder ban gaya .akhbar gay abhand me.