Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आज रात हेडलाइंस टुडे पर संपादकों की अदालत

: जवाब देंगे प्रभु चावला और वीर सांघवी : सवाल पूछने वालों में किरण बेदी भी : टेप कांड पर बहस चालू आहे : कल एनडीटीवी ने अपनी ग्रुप एडिटर बरखा दत्त को कठघरे में खड़ा कर कई संपादकों से तीखे सवाल पूछवाए और बरखा से जवाब दिलवाए. काफी बहसाबहसी हुई. बरखा दत्त का साफ कहना था कि उन्होंने कोई दलाली, लाबिंग, करप्शन का काम नहीं किया. पोलिटिकल रिपोर्टिंग के दौरान अंदरखाने की खबर पता करने के लिए कई तरह के सोर्स को नजदीक रखना पड़ता है और नीरा राडिया से रिश्ता एक न्यूज सोर्स के अलावा कुछ और नहीं था. बरखा ने पूरी बहादुरी से अपनी बात रखी. उन्हें पीड़ा इस बात की थी कि लोग जानबूझकर उन्हें ही ज्यादा निशाना बना रहे हैं और बिना उनका पक्ष लिए कुछ भी छाप दे रहे हैं.

इस पूरी बहस को आप एनडीटीवी पर अपलोड वीडियो ”नीरा राडिया टेप और विवाद” के जरिए देख सकते हैं. ताजी सूचना ये है कि अब प्रभु चावला और वीर सांघवी को कठघरे में खड़ा कराकर कुछ वरिष्ठ संपादकों के जरिए इनसे तीखे सवाल पूछवाए जाएंगे. हेडलाइंस टुडे पर आज रात नौ बजे प्रभु चावला, वीर सांघवी से सवाल करेंगे एमजे अकबर, एन राम, किरन बेदी और दिलीप चेरियन. बताया जा रहा है कि यह शो लाइव होगा. इसका विषय रखा गया है- राडिया टेप : क्या पत्रकारों ने मीडिया एथिक्स का उल्लंघन किया? देखना है कि इस प्रोग्राम में प्रभु चावला और वीर सांघवी अपना-अपना पक्ष किस प्रकार रखते हैं. कार्यक्रम में किरन बेदी के होने से ये उम्मीद है कि वे आरोपी पत्रकारों की खबर अच्छी तरह लेंगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ARBAAZ

    December 1, 2010 at 2:50 pm

    NOORA-KUSHTI??????????

  2. suresh mahapatra, dantewada

    December 2, 2010 at 11:44 am

    kamino awaj neecheeeeeee………

  3. RAJ SHARMA

    December 5, 2010 at 4:26 pm

    billi saarey chuhey khaa gayi tab huj par jaa rahi hain. chalo koi baat nahi .media dalali jindaabad jai dalali jai media jai bharat.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...