Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

आलोक तोमर की स्मृति में हर साल पच्चीस हजार रुपये का एवार्ड देने की घोषणा

मध्य प्रदेश की धरती से उपजे जांबाज पत्रकार आलोक तोमर को मध्य प्रदेश के पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी. आइसना (आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन) द्वारा भोपाल के रवींद्र भवन में बीते दिनों आयोजित एक समारोह में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने आलोक तोमर की स्मृति में हर साल किसी जांबाज पत्रकार को पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की.

मध्य प्रदेश की धरती से उपजे जांबाज पत्रकार आलोक तोमर को मध्य प्रदेश के पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी. आइसना (आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन) द्वारा भोपाल के रवींद्र भवन में बीते दिनों आयोजित एक समारोह में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने आलोक तोमर की स्मृति में हर साल किसी जांबाज पत्रकार को पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की.

इस मौके पर आलोक तोमर की पत्नी और पत्रकार सुप्रिया राय भी मौजूद थीं. कार्यक्रम में आलोक तोमर के चित्र पर अतिथियों ने माल्यापर्ण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. सुप्रिया राय ने भीगी आंखों और कांपते हाथों से जब अपने पति के चित्र पर माल्यार्पण किया तो पूरा हाल भावुक हो उठा. आलोक तोमर की स्मृति में सभी लोगों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा. सुप्रिया राय ने अपने संबोधन में आलोक तोमर के जीवन, दर्शन, काम करने के तरीके और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. आइसना के महासचिव विनय जी. डेविड ने भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहा कि आलोक तोमर जैसे जुझारू पत्रकार की स्मृति को जिंदा रखा जाना जरूरी है. पुरस्कार देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की एक कमेटी का गठन किया जाएगा. पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी ताकि पुरस्कार ऐसे लोगों को मिल सके तो वाकई आलोक तोमर की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हों.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Bijay singh , Jamshedpur

    September 16, 2011 at 11:30 am

    Bahut khoob……ALOK JI ki yadon ko hamesh jinda rakhna hum sab ka farz hai…main sadhuwad deta hu iss faisle ke liye …purashkar ki rashi me main kuch sahyog karna chahunga……

  2. डी दयाल / संयोजक / आलोक मित्र मंच

    September 16, 2011 at 5:28 pm

    आलोक तोमरजी ने सत्रह साल की उम्र में एक छोटे शहर के बड़े अखबार से जिंदगी शुरू की. दिल्ली में जनसत्ता में दिल लगा कर काम किया और अपने संपादक गुरू प्रभाष जोशी के हाथों छह साल में सात पदोन्नतियां पा कर विशेष संवाददाता बन गए। फीचर सेवा शब्दार्थ की स्थापना 1993 में कर दी थी और बाद में इसे समाचार सेवा [b]डेटलाइन इंडिया.कॉम [/b]बनाया। 11 मार्च को उन्होंने लिखा मै डरता हूं कि मुझे डर क्यो नहीं लगता जैसे कोई कमजोरी है निरापद होना.. वे जीवन भर जुझारू रहे.. आइसना (आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन) द्वारा महानतम लेखनी के धनी और हजारों पत्रकारों के प्रेरणा-स्रोत आलोक तोमर की स्मृति में हर साल किसी जांबाज पत्रकार को पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा वंदनीय और अभिनंदनीय है. मंच पर सुप्रियाजी ने हौसला दिखाया और हिम्मत करके डटी हुई हैं.
    दरअसल यह घोषणा तो मध्य प्रदेश सरकार को करनी चाहिए जिसे नाज होना चाहिए कि आलोकजी भिंड में जन्मे और देश-दुनिया में मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया. …और भड़ास से शिकायत है कि क्या आप आलोकजी की फोटो लगाना भी भूल गए? [b]इंदौर प्रेस क्लब [/b]ने भी घोषणा कर दी कि वे लोग हर साल भाषाई महोत्सव में एक यशस्वी पत्रकार को आलोक तोमर की स्मृति में पुरस्कार देंगे ताकि आलोक तोमर के नाम व काम को जिंदा रखा जा सके. इस घोषणा की खबरें भी प्रकाशित हुई पर जब आलोक तोमर के नाम पर पुरस्कार देने का मौका आया तो किसी को आलोक तोमर और उनकी पत्नी का नाम ही याद नहीं आया मगर आइसना ने कम से कम उनको याद तो किया है.
    [b] डी दयाल
    संयोजक
    आलोक मित्र मंच [/b]

  3. girish pankaj

    September 16, 2011 at 5:38 pm

    ye badaa bhalaa kaam ho gayaa.

  4. ivar utial

    September 21, 2011 at 6:09 am

    Is khabar per vishwas hee nahee ho raha. Kaise hua aur ekaek yeh kab ho gaya kuch jankary hee nahi hui kahee se bhee.
    Ek hee kshetra ke hone kee vajah se hamari mulakat kabhi kabhi Jansatta mein ho jaya kerti thi per jub bhee milte bahut aatmiyeta se milte .
    Phir ’94 mein mujhe Channai jana per gaya aur uske bad se sampark lagbhag samapt sa hee ho gaya per ye is dost ke vyavhar kee khasiyat rahee ki mery smritiyo mein usne hamesh jagah banaye rakhi aur isee vajah se ye jagah hamesha aise hee banee rahegi.

  5. ivar utial

    September 21, 2011 at 5:45 am

    Is khabar se hairan hoon. Iskee satyata per vishwas nahi ho raha.Hua kya aur kaise hua ye sab, is bare mein bhee koi jankari nahee mili.
    Ek hee field mein hone ke karan Jansatta mein kabhi kabhi mulakat ho jaya karti thi per hot thee bari aatmiyeta ke sath.
    Phir mujhe ’94 mein Chennai jana per gaya aur bus tab se sampark kat sa gaya per is dost ke vyavhar ne meri smritiyo mein hamesha jagah banaye rakhi jo aage bhee vaisee hee taza bani rahengi.

  6. ivar utial

    September 21, 2011 at 5:57 am

    Yeh samachar jan ker sehsa vishwas hee nahee ho raha. Kaise hua aur kub hua ye , kahin se kuch bhee jaan ne ko nahi mila.
    Ek hee kshetra mein hone ke karan hamari mulakat kabhi kabhi Jansatta mein ho jaya karti thi per jab bhee hoti , hoti bari aatmiyeta ke sath, isee liye ’94 mein Chennai chale jane ke bad se sampark lagbhag samapt sa ho gaya per is dost ke vyavhar ne mery smritiyo mein hamesha jagah banaye rakhi jo aage bhee sadev vaisee hee banee rahegi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...