Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

इंटरनेट ने बदल दिया जर्मनी का अखबार उद्योग

बर्लिन। खबरों की इंटरनेट पर मुफ्त और आसान उपलब्धता का अन्य पश्चिमी देशों की ही तरह जर्मनी के अखबार उद्योग पर भी असर पड़ा है और प्रतिबद्ध पाठकों की गिरती संख्या से चिंतित वहां के अखबार बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। जर्मन फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जर्मनी में फिलवक्त 350 अखबार और तीन हजार पत्रिकाएं निकलती हैं। इनमें से अधिकतर का प्रकाशन जर्मन भाषा में ही होता है, लेकिन हाल ही के वर्षों में अंग्रेजी अखबारों और पत्रिकाओं के प्रकाशन में भी इजाफा देखा गया है।

बर्लिन। खबरों की इंटरनेट पर मुफ्त और आसान उपलब्धता का अन्य पश्चिमी देशों की ही तरह जर्मनी के अखबार उद्योग पर भी असर पड़ा है और प्रतिबद्ध पाठकों की गिरती संख्या से चिंतित वहां के अखबार बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। जर्मन फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जर्मनी में फिलवक्त 350 अखबार और तीन हजार पत्रिकाएं निकलती हैं। इनमें से अधिकतर का प्रकाशन जर्मन भाषा में ही होता है, लेकिन हाल ही के वर्षों में अंग्रेजी अखबारों और पत्रिकाओं के प्रकाशन में भी इजाफा देखा गया है।

जर्मन मीडिया जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि प्रेस स्वतंत्रता के मामले में 190 से अधिक राष्ट्रों की सूची में जर्मनी का 17वें स्थान पर होना देश की अच्छी स्थिति बयान करता है। अहम बात यह है कि इस अच्छे रिकार्ड के पीछे मुख्य वजह जर्मनी के अखबार ही हैं, जिनके पाठकों की संख्या कम हो रही है।

जर्मनी के अग्रणी अखबार फ्रेंकफर्टर एल्जेमीन के आर्थिक संपादकीय विभाग के प्रमुख डॉ. मेनफ्रेड शेफर्स ने बताया कि इंटरनेट पत्रकारिता ने जर्मनी के अखबारों को तेजी से बदलने को मजबूर कर दिया है। शुरुआत में इंटरनेट पर आपको सिर्फ राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय महत्व की ही खबरें दिखाई देती थीं। लेकिन अब इंटरनेट पर स्थानीय खबरें भी नजर आने लगी हैं। उन्होंने कहा कि जर्मनी के अखबार आमूलचूल परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। पचास के दशक से बीते कुछ वर्षों तक यहां कोई भी अखबार पहले पृष्ठ पर विज्ञापन या चित्र का प्रकाशन नहीं करता था। लेकिन अब पहले पृष्ठ पर आकर्षक चित्रों का प्रकाशन करने की शुरुआत हुई है।

डॉ. शेफर्स के मुताबिक जर्मनी के अखबारों ने अब युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया है। पारंपरिक पाठकों के साथ ही उन युवाओं को जोड़ने के लिए भी कोशिशें हो रही हैं जो इंटरनेट के बाद मोबाइल के जरिए खबरों से रूबरू होना चाहते हैं। जर्मन फेडरेशन आफ जर्नलिस्ट की प्रवक्ता इवा वेसवेज बताती हैं कि प्रेस स्वतंत्रता के मामले में हमें अच्छे रिकार्ड का काफी कुछ श्रेय जर्मन अखबारों को जाता है लेकिन चिंता की बात यह है कि इंटरनेट पर खबरों की नि:शुल्क उपलब्धता का पिछले कुछ वर्षो में अखबारों की बिक्री पर गहरा असर पड़ा है।

इवा बताती हैं कि भविष्य को देखते हुए अखबारों को अब बदलाव करने की जरूरत है। यह अखबारों की संरचना से जुड़ा संकट है। पाठक अब अखबारों को खरीदकर पढ़ने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखते। इसके बजाय वे इंटरनेट पर खबरें पढ़ना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट को देखते हुए जर्मनी के अखबारों के बीच आम सहमति निर्मित करने की कोशिश की गई है। अखबार अब पाठकों के साथ ज्यादा पारस्परिक संवाद साध रहे हैं और पाठकों की आलोचनात्मक टिप्पणियां छापने से उन्हें गुरेज नहीं है।

इवा के मुताबिक, अखबार जगत ने यह मान लिया है कि पाठकों को जोड़े रखने के लिए व्यापक कवरेज वाली खबरों का प्रकाशन जरूरी है। जर्मनी में अखबारों को 60 फीसदी आमदनी प्रतियों की बिक्री से होती है, जबकि 40 फीसदी आय विज्ञापनों से होती है, जबकि भारत में स्थिति इसके एकदम उलट है। साभार : दैनिक जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shiv kailash

    November 1, 2014 at 1:37 am

    ser mera resut ab aaya hai tu sait itni bizy hai scholarship nahi bhara saka mere papa bahut hi nirdhan hain to school ki fiss jama karne bahut hi pareshani ka samna karna padtahai sayad ab aage ki padhai na kar sakon ser koi sewa karke scholarship ki side ki sewa chalo karne ki kirpa karen aap ki ati mahan kirpa hoogi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...