अमर उजाला से तीन सूचनाएं हैं. एक तो ये कि देहरादून में सीनियर एनई के रूप में कार्यरत रमेश पुरी रिटायर हो गए. वे फर्स्ट पेज इंचार्ज के रूप में काम देख रहे थे. वे मेरठ में भी अमर उजाला में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. करीब दो दशक तक उनका साथ अमर उजाला संग रहा. दूसरी सूचना जम्मू से है. वहां हिमांशु त्रिपाठी ने सब एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है. हिमांशु दैनिक भास्कर, लुधियाना छोड़कर पहुंचे हैं. इलाहाबाद से सूचना है कि चीफ सब एडिटर ऋषि दीक्षित का तबादला कानपुर कर दिया गया है.
उमेश चतुर्वेदी काफी दिनों तक स्वतंत्र पत्रकारिता करने के बाद अब एक संस्थान के हिस्से हो गए हैं. उन्होंने यूएनआई टीवी में ज्वाइन किया है. बताया जाता है कि उन्हें यूएनआई टीवी के हिंदी प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है. उमेश दैनिक भास्कर, अमर उजाला, इंडिया टीवी, जी न्यूज आदि में काम कर चुके हैं.
शेखर चोपड़ा के बारे में सूचना है कि उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स का दामन थाम लिया है. शेखर इससे पहले सीएनईबी के बिजनेस हेड हुआ करते थे. एचटी में शेखर आईटी व टेलीकाम सेक्टर के बिजनेस को देखेंगे. शेखर टीओआई में भी काम कर चुके हैं.












विनय कुमार झा
March 4, 2011 at 8:23 am
नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं…। आश्चर्य होता है कि आप जैसे बौद्धिक स्तर के पत्रकार मुख्यधारा की मीडिया से कुछ समय के लिए दूर क्यों हो जाते हैं ? यशवंत देशमुख जी की पारखी निगाह ने आपको ढूंढ़ ही लिया.