Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

एमपी के राज्‍यपाल रामनरेश यादव ने कई पत्रकारों को सम्‍मानित किया

आजमगढ़ : पत्रकारिता समाज का दर्पण तो होता ही है, समाज का दिशा बोधक भी होता है. समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों का हमेशा से महत्वपूर्ण योगदान रहा है. आजादी की लड़ाई से लेकर आजतक पत्रकारों ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया है. नयी पीढ़ी के नौजवान पत्रकारों से यह उम्मीद है कि वे इस परंपरा को आगे बढ़ाये और समाज को सही दिशा की तरफ ले जायें.

आजमगढ़ : पत्रकारिता समाज का दर्पण तो होता ही है, समाज का दिशा बोधक भी होता है. समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों का हमेशा से महत्वपूर्ण योगदान रहा है. आजादी की लड़ाई से लेकर आजतक पत्रकारों ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया है. नयी पीढ़ी के नौजवान पत्रकारों से यह उम्मीद है कि वे इस परंपरा को आगे बढ़ाये और समाज को सही दिशा की तरफ ले जायें.

उक्त बातें मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम रामनरेश यादव ने आज अपने गृह जनपद आजमगढ़ में तमसा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में कही. आजमगढ़ जनपद के मूल निवासी श्री यादव मध्‍य प्रदेश के राज्यपाल बनने के बाद आज पहली बार जनपद मुख्यालय पर आये थे. इस अवसर पर राज्‍यपाल श्री यादव को सम्मानित किया गया. राज्‍यपाल ने भी विभिन्‍न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले जनपद  के लोगों को प्रशस्ति पत्र, स्‍मृति चिन्‍ह तथा अंग वस्‍त्र प्रदान कर सम्‍मानित किया.

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्‍ठ योगदान देने वाले कई पत्रकारों को राज्‍यपाल ने सम्‍मानि‍त किया, जिनमें सुधीर सिंह (पीटीआई), धर्मेन्द्र श्रीवास्तव (यूएनआई), स्वर्मिल चन्द्र (हिंदुस्तान), वेद मिश्र (ईटीवी), आलोक सिंह (डीडी न्यूज़), प्रवीर शर्मा (अमर उजाला), दीपक सिंह (सहारा समय) समेत कई अन्‍य लोग भी शामिल थे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता बनवारी लाल जालान और संचालन विजय यादव ने किया. कार्यक्रम के अंत में संयोजक एवं तमसा प्रेस क्लब के अध्‍यक्ष अशोक वर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajkumar

    October 11, 2011 at 4:20 pm

    patrkaro ko samay samay par samman milana chahiye jo yadav je ne kiya hamari taraf se unke liye thankyou patrkar samaj ka aayana hota hai……09808898695

  2. khabri laal

    October 11, 2011 at 4:38 pm

    जी हाँ खबर तो बिलकुल सही है की माननीय राज्यपाल महोदय का सम्मान तमसा प्रेस क्लब द्वारा किया गया और ये आजमगढ़ के लोगों के लिए यह गौरव की बात है लेकिन ख़बरें भी कैसे पलट दी जाती हैं सम्मान समारोह में पुरे जनपद के तमाम पत्रकारों को सम्मानित किया गया था लेकिन खबर में सम्मान का जो क्रम दिया गया है वो उल्टा है कृपया सम्मानित लोगों की सूचि को उल्टा कर के पढ़ा जाए तो बेहतर होगा और उचित ही होगा ! धन्यवाद!

  3. Rahul

    October 12, 2011 at 4:55 am

    सच ही कहा….. महामहिम …..सरद यादव ने संसद में सही कहा था कि… रास्ट्रपति और राज्यपाल के पद बूढ़े बैल व् गायो को सत्ता पछ के कृपा पात्र होते है …….! जैसा के राम नरेश जी ने अपने बयान में कही और पत्रक में मीडिया के कार्यलयो को भिजवाया ……वाह भाई महामहिम का पद ……!

  4. SHANKAR JALAN

    October 13, 2011 at 11:08 am

    बधाई हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...