Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

कई भारतीय पत्रकार हिरासत में

मिस्र की राजधानी काहिरा में जारी विरोध प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग के लिए पहुँचे कई विदेशी पत्रकारों को पिछले एक हफ़्ते में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. उन्‍हें या तो हिरासत में लिया गया है या लोगों ने उन पर हमले किए हैं. सेना और पुलिस ने भी कई देसी-विदेशी पत्रकारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.

मिस्र की राजधानी काहिरा में जारी विरोध प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग के लिए पहुँचे कई विदेशी पत्रकारों को पिछले एक हफ़्ते में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. उन्‍हें या तो हिरासत में लिया गया है या लोगों ने उन पर हमले किए हैं. सेना और पुलिस ने भी कई देसी-विदेशी पत्रकारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.

भारत, अमरीका, ब्रिटेन और ब्राज़ील समेत कई देशों ने पत्रकारों पर हुए इन हमलों की आलोचना की है. सभी ने कहा है कि प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर बने नियमों का मिस्र सरकार उल्लंघन कर रही है. बीबीसी के रिपोर्टर असद सावे को भी काहिरा में पुलिसकर्मियों ने पीटा और पकड़कर ले गए. कुछ भारतीय पत्रकारों को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है. भारतीय पत्रकारों से भी पूछताछ की गई तथा उनके टेप जला दिए गए.

एक रूसी टीवी चैनल के पत्रकारों को भी उस समय हिरासत में लिया गया जब वे तहरीर चौक से लाए वीडियो फुटेज का प्रसारण करने वाले थे. उनके मोबाइल और उपकरण छीन लिए गए, बाद में उन्‍हें छोड़ दिया गया. फिलहाल वे वापस मास्‍को लौट गए हैं. ब्राजीली पत्रकारों को भी पुलिस थाने में रखा गया, उन्‍हें पानी तक पीने को नहीं दिया गया. अल जजीरा के पत्रकारों पर भी हमला किया गया. स्‍वीडन एवं फ्रांस के पत्रकारों के साथ भी दुर्व्‍यवहार किया गया. अमेरीकी पत्रकारों को भी पीटा गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. VIJAY

    February 5, 2011 at 7:58 am

    बरखा और सन्घवी को मिस्त्र कि जनता के हवाले कर देना चाहिये वहा पर उचित न्याय कि व्यवस्था बन सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...