मुंबई में पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के विरोध में कानपुर प्रेस क्लब द्वारा स्थानीय शिक्षक पार्क में धरना आयोजित किया गया, जिस में दिवंगत पत्रकार ज्योतिर्मय डे एवं शाह टाइम्स के नरेन्द्र भाटी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पत्रकारों ने ज्योतिर्मय डे के हत्यारों को गिरफ्तार किये जाने व दिवंगत पत्रकार के परिवार को उचित मुआवजा दिये जाने, पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान किये जाने, दोनों घटनओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से प्रेस क्लब अध्यक्ष अनूप बाजपेयी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, मो. इरफान, प्रेस क्लब मंत्री सुनील गुप्त, अधीर सिह, संजय सिंह, विष्णु तिवारी, ओम बाबू मिश्र, संजीव त्रिवेदी, आशुतोष मिश्रा, मनोज शर्मा, अशोक वर्मा, अभय अवस्थी आदि पत्रकार व छायाकार उपस्थित थे।












gopi- kanpur
June 16, 2011 at 5:18 am
chalo kuch to achha kam kiya