शाहजहांपुर के पुवायॉ में अमर उजाला में प्रकाशित एक खबर से आक्रोषित व्यापारियों ने व्यापार मण्डल के नेतृत्व में अखबार की प्रतियां फूंकी. व्यापारियों ने समाचार पत्र की निंदा करते हुए उसके बहिष्कार का निर्णय लिया. उन्होंने अखबार के खिलाफ नारेबाजी भी की. व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अखबार उनके चरित्र का हनन कर रहा है.
बरेली से जुड़े अमर उजाला के शाहजहांपुर संस्करण में 22 फरवरी को एक खबर प्रकाशित हुई थी. व्यापारियों का कहना था कि पिछले दिनों खाद्य निरीक्षक द्वारा किराना व्यापारियों के यहां सैंपलिंग हुई थी, जिसमें अखबार ने सैंपलिंग की गलत खबर प्रकाशित की. जिससे व्यापारियों को मानसिक रूप से काफी कष्ट हुआ है. रविवार को इसी समाचार के खिलाफ व्यापार मण्डल के महामंत्री संजीव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी हरेराम पक्का तालाब पर एकत्र हुए तथा बैठक की. इसके बाद व्यापारी राजीव चौक पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए अखबार की प्रतियां जलाईं.

इस दौरान व्यापारियों ने अमर उजाला को न खरीदने और न पढ़ने की शपथ भी ली. समाचार पत्र का बहिष्कार करने वालों में व्यपार मण्डल के अशोक गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, महेन्द्र कटियार, सुनील, पंकज, निर्भय, प्रदीप, चेतन गुप्ता, मंगल मिश्रा आदि व्यापारी शामिल थे.












sushil shukla shahjahanpur up
February 28, 2011 at 8:28 am
vyapariyon ka kaam vyapar karna hai na ki rajneet karna.putle aur kaapiyan jalakar ve neta banna chahte hain.jo ki kabhi nahi hoga……prashashan dwara dukandaar ka shampaling karna kya galat hai ? not …..never
dev kumar pown
March 1, 2011 at 12:34 pm
amar ujala me khabro ka yahi rabaiya hai;
dev kumar pown
March 1, 2011 at 12:38 pm
vyapariyo ne pratiyan jala ker galat nahi kiya. faji khabar chapne ka nateeja aisa hi hota hai.amar ujala ko apna network badhana hoga; taki khabren sahi chap sake.
dev kumar pown
March 1, 2011 at 12:46 pm
yjiopjilo