पत्रिका, इंदौर में इन दिनों काफी फेरबदल किया गया है। पत्रिका, इंदौर में लांचिग से ही कई ब्रेकिंग बड़ी खबरें देने वाले गीतेश द्विवेदी को प्रमोट कर विशेष संवाददाता बनाया गया है. गीतेश पहले यहां चीफ रिपोर्टर थे. गीतेश के नेतृत्व में पत्रिका ने कई समाचार अभियान का अंजाम दिया, सरकार को हिला देने वाला अभियान ‘जमीन का दर्द’ की सफलता में गीतेश की रिपोर्टिग महत्वपूर्ण रही.
इसके अलावा सीनियर रिपोर्टर विजय चौधरी का भी प्रमोशन किया गया है. उन्हें चीफ रिपोर्टर की जिम्मेदारी दी गई है. इंदौर में कुछ इंटरनल ट्रासंफर भी हुए हैं. रीजनल और स्टेट डेस्क पर काम कर रहे अशोक पंडित का ट्रांसफर रतलाम किया गया है. पत्रिका में मैग्जीन का काम देख रहे सुनील सक्सेना को रीजनल डेस्क पर लगाया गया है. इसके अलावा जल्द ही कुछ और फेरबदल होने की उम्मीद है.












Sanjeev kumar malviya
October 26, 2010 at 5:42 pm
Giteshjee shuruat se hi mehnati patrkar he. unki is uplabhi par badhai.
Mithilesh Kumar
October 28, 2010 at 3:33 pm
विजय जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई।
Mithilesh Kumar
October 28, 2010 at 3:34 pm
विजय जी को बधाई।