जयपुर के पिंक सिटी क्लब में लल्लू लाल शर्मा ने नया इतिहास रच दिया. प्रेस क्लब के लभग दो दशक के इतिहास में वे पहले पत्रकार हैं जो चौथी बार अध्यक्ष बने हैं. लगातार चौथी बार अध्यक्ष बनने के लिए चुनाव लडे वीरेंद्र सिंह राठौड़ के सपने टूट गए. वीरेंद्र सिंह उर्फ़ बिल्लू बना को लल्लू ने 150 मतों के भारी अंतर से पराजित किय. बुधवार को नतीजे घोषित किये गए.
पत्रकारों की जमात में प्रतिष्ठा की नज़रों से देखे जाने वाले इस पद तक लल्लू के पहुँचने की कहानी एक ग्रामीण युवक के संघर्ष की कहानी है. जयपुर के एक छोटे से गाँव चतरपुरा से पत्रकारिता की शुरुआत कर उन्होंने राजधानी के पत्रकारों की भीड़ में अपनी एक अलग पहचान बनाई. प्रेस क्लब के ताज़ा चुनाव में उन्होंने केवल कुछ महत्वाकांक्षी लोगों को ही नहीं हराया बल्कि प्रेस क्लब में पिछले एक दौर में वरिष्ठ पत्रकारों को अपमानित करने की शुरू हुई घृणित परंपरा का भी उन्होंने खात्मा कर दिया.
प्रेस क्लब के इन चुनावों में कुल 902 मतदाताओं में से 804 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अध्यक्ष पद पर लल्लू लाल को सर्वाधिक 397 वोट मिले जबकि बिल्लू बना 247 मत तक ही सिमट गए. तीसरे उम्मीदवार किशोर शर्मा को 140 वोट मिले. महासचिव पद पर नीरज महरा अपनी स्वच्छ छवि के कारण लगातार दूसरी बार चुनाव जीत गए. उपाध्यक्ष के दो पदों पर राधा रमण शर्मा और मुकेश शर्मा चुने गए.कोषाध्यक्ष पद पर राहुल जैमन चुने गए.
कार्यकारिणी के दस पदों में हरीश गुप्ता सर्वाधिक 310 वोट हासिल कर अव्वल रहे. अन्य सदस्यों में सत्य पारीक, सुनीता जैन, तरुण जैन, अनीता शर्मा, मुकेश चौधरी, मांगीलाल पारीक, मुकेश पारीक, योगेश शर्मा और काना राम कड़वा चुने गए. ख़ास बात यह कि सदस्यता देने को लेकर विवादों में घिरे और लगातार तीन साल से अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठे बिल्लू बना के लिए यह मूंछ की लड़ाई थी, जिसमें उनके ख़ास सिपहसालार समझे जाने वाले राजेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम सैनी और यशपाल भाटी सहित कई समर्थक चुनाव हार गए. लल्लू लाल शर्मा इस चुनाव में एक बड़ी ताकत के रूप में उभर कर आये हैं. प्रेस विज्ञप्ति












moolchand peswani
March 31, 2011 at 3:46 am
badhi ho
moolchand peswani
March 31, 2011 at 3:47 am
badhi ho
anand prakash johari
March 31, 2011 at 4:05 am
:):D;D bahut-bahut badhaiyan lalluji ko
tejwani girdhar
March 31, 2011 at 8:34 am
badhaiyan lalluji ko
tejwani girdhar
March 31, 2011 at 8:35 am
badhaiyan lalluji ko
rakesh jain
April 2, 2011 at 8:10 am
लगी चहकने जहाँ भी बुलबुल हुआ वही जमाल पैदा,
कमी नहीं कद्रदां की अकबर करे तो कोई कमाल पैदा !!
लल्लूजी ने कमाल ही किया है,बधाईयाँ ……..
KISI SE NAA KEHNA
April 5, 2011 at 4:48 pm
beshak lallu laal jeet gaye..lkin patrkaaron ko badnaam karne ki kahaani yaha khatm nahi honi…aage aage dekhiye janaab…ye “KISI KHAAS” se apnaa badlaa kaise nikaalte hai…..
Ghanshyam S. Baghi
April 10, 2011 at 5:58 am
Dear L.L.Sharma ji
wastav mein aap badhai ke patra hain. apne iske liye bahut mehanat ki hai.
iske liye apko aur apki team india ko lackh-lackh badhai. aase hi patrkaro ke hit mein mehant karte jao apka nishchit bhla hoga. bus ek hi gujarish hai apse unchai par pahunch jane ke bad jamin ko mat bhulna varna —–?Ghanshyam S. Baghi
Journalist
Mahka bharat, Alwar