Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

छायाकार से दुर्व्‍यहार मामला : डीएम ने महिला चि‍कित्‍सक को हटाया

जौनपुर में छायाकार व अन्य पत्रकारों से दुर्व्यवहार के प्रकरण में पत्रकारों की मांग पर जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक डा. रीता दूबे को जिलाधिकारी गौरव दयाल ने वर्तमान पद से कार्यमुक्त कर दिया। आज प्रशासन की पहल पर पत्रकारों व प्राथमिक चिकित्सा संघ के बीच जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में वार्ता कलक्‍ट्रेट अनुश्रवण कक्ष में हुई।

जौनपुर में छायाकार व अन्य पत्रकारों से दुर्व्यवहार के प्रकरण में पत्रकारों की मांग पर जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक डा. रीता दूबे को जिलाधिकारी गौरव दयाल ने वर्तमान पद से कार्यमुक्त कर दिया। आज प्रशासन की पहल पर पत्रकारों व प्राथमिक चिकित्सा संघ के बीच जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में वार्ता कलक्‍ट्रेट अनुश्रवण कक्ष में हुई।

बैठक में प्राथमिक चिकित्सक संघ के सचिव डा. आरके सिंह ने उपरोक्त घटना पर पत्रकारों से क्षमा मांगी। अध्यक्ष डा. केएल वर्मा ने पूरी घटना को खेदजनक बताकर पत्रकारों के साथ हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पत्रकारों के प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व कर रहे जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने घटना का पटाक्षेप मात्र क्षमा याचना के बिन्दु पर करने से इनकार करते हुये दोषी डाक्टर के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को रखा।

संघ के महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने बताया कि वार्ता के क्रम में पुलिस अधीक्षक एसके भगत ने कहा कि घटना में दोषी डा. रीता दूबे के विरूद्ध पंजीकृत मुकदमे पर विधि सम्मत सम्पूर्ण कार्रवाई की जायेगी। इस क्रम में जिलाधिकारी गौरव दयाल पत्रकारों को आश्वस्त किया कि दोषी चिकित्सक को जिला महिला चिकित्सालय के वर्तमान पद से तत्काल कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही उनके विरूद्ध लिखे गये शासन को पत्र के आधार पर चिकित्सक के स्थानान्तरण व अन्य दण्डात्मक कार्रवाई को सम्पादित कराने की प्रक्रिया में तेजी लायी जायेगी। इसके साथ छायाकर के टूटे कमरे के जगह नया कैमरा भी दिया गया।

जिलाधिकारी के इस आश्वासन के बाद पत्रकारों ने उक्त प्रकरण पर चल रहे आंदोलन को स्थगित कर दिया। प्रकरण पर प्रशासन के सकारात्मक निर्णय पर जौनपुर पत्रकार संघ, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन व प्रेस क्लब ने हर्ष व्यक्त किया है। पत्रकारों के प्रतिनिधिमण्डल में ओम प्रकाश सिंह, सम्पादक कैलाशनाथ, कैलाशनाथ मिश्र, राजेन्द्र सिंह, विनोद पाण्डेय, डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला, कपिलदेव मौर्य, शशिमोहन सिंह, साजिद हमीद, लोलारक दूबे, डा. मधुकर तिवारी, राजकुमार सिंह, राजेश गुप्ता, अखिलेश तिवारी अकेला, मनोज वत्स, सुबाष पाण्डेय, रामजी जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, हसनैन कमर दीपू, अजीत सिंह, मारकण्डेय मिश्र आदि पत्रकार व छायाकार उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...