हरियाणा के रेवाड़ी में एक टीवी चैनल के रिपोर्टर को शराब ठेकेदार व पुलिस से पंगा लेना इतना महंगा पड़ गया कि पुलिस ने उसकी दिवाली जेल में मनाने का रास्ता साफ कर दिया। बुधवार की रात गिरफ्तार किए गए इस पत्रकार को अदालत में पेश करने पर जमानत नहीं मिली। हुआ यूं कि पत्रकार सुरेंद्र कुमार ने शराब के नशे में एक शराब ठेकेदार से पंगा ले लिया। पहले तो ठेकेदार ने पत्रकार व उसके एक साथी को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला सुलझने की बजाय बिगड़ता चला गया। आखिर शराब ठेकदार ने पुलिस को मौके पर बुला लिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने पत्रकार को समझाने का प्रयास किया, तो पत्रकार ने उसे भी रास्ता दिखाने का प्रयास किया। चूंकि मामला पत्रकार का था, इसलिए पुलिस अधिकारी ने अपने बॉस यानि एसपी को मामले की जानकारी दी। एसपी ने पूरा वाकया जानने के बाद पत्रकार को उसके साथी समेत हवालात में डालने के आदेश दे दिए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की आधा दर्जन धाराओं के तहत केस दर्ज किया। दिवाली से ठीक एक दिन पहले जब दोनों को अदालत में पेश किया गया, तो कोर्ट ने जमानत देने की बजाय उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। अब पत्रकार व उसके साथी दोनों के लिए घर पर दिवाली मनाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है।












shyamal
November 5, 2010 at 8:00 pm
:);):D;D
shailendra parashar
November 6, 2010 at 3:10 am
inhi jaise logo ki bajah se hi to patrkar jagat badnam hai?
shailendra parashar
November 6, 2010 at 3:10 am
inhi jaise logo ki bajah se hi to patrkar jagat badnam hai?
madan kumar tiwary
November 6, 2010 at 7:16 pm
महंगी बहुत है शराब पुलिस संग बैठ पिया करो।