Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

ट्रिब्‍यून के निलंबित कर्मचारी अनशन पर बैठे

ट्रिब्‍यून: प्रबंधन को दिया पन्‍द्रह दिन का नोटिस : चंडीगढ़ में दैनिक ट्रिब्‍यून के निलंबित कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पांच कर्मचारी कल से 48 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इनलोगों ने प्रबंधन को निलंबित कर्मचारियों को वापस लेने के लिए प्रबंधन को नोटिस दिया है. साथ सीधी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.

ट्रिब्‍यून: प्रबंधन को दिया पन्‍द्रह दिन का नोटिस : चंडीगढ़ में दैनिक ट्रिब्‍यून के निलंबित कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पांच कर्मचारी कल से 48 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इनलोगों ने प्रबंधन को निलंबित कर्मचारियों को वापस लेने के लिए प्रबंधन को नोटिस दिया है. साथ सीधी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.

शुक्रवार से यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह जंडू, उपाध्‍यक्ष कर्मवीर सिंह, अशोक शर्मा, कार्यकारी समिति के सदस्‍य बलविंदर सिप्रे और ओमवीर दो दिनों के भूख हड़ताल पर बैठे हैं. प्रबंधन ने इस सभी लोगों को निलंबित किया हुआ है. निलंबित कर्मचारियों ने प्रबंधन को पन्‍द्रह दिन का नोटिस दिया है. इन लोगों ने नोटिस में कहा है कि अगर सभी का निलंबन वापस नहीं हुआ तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे.

कर्मचारियों कहा है कि वे कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही हड़ताल करने और करवाने जैसा कदम भी उठा सकते हैं. ट्रिब्‍यून एम्‍पलाइज यूनियन की मांगों के समर्थन में कुछ दूसरी यूनियने भी जुटने लगी हैं. चंडीगढ़ जर्नलिस्‍ट यूनियन ने भी अपने समर्थन का ऐलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि प्रबंधन अभी झुकने के मूड में नहीं है.

गौरतलब है कि ट्रिब्‍यून में पूरा मामला उस समय गरम हुआ जब एक महिला कर्मचारी की गाड़ी रोकी गई. मैनेजर कर्नल काहलो पर कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने अभद्रता का आरोप लगाया. दूसरे दिन कर्मचारी संघ के कई दर्जन लोग मैनेजर कर्नल काहलो के केबिन में घुस गए. उनके साथ अभद्र व्‍यवहार किया, जिसके बाद प्रबंधन ने एक बैठक कर ग्‍यारह लोगों का निलंबन करते हुए छह को नोटिस थमा दिया था.

चंडीगढ़ से महेंद्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sameer singh

    April 10, 2011 at 6:35 am

    managment ne yah galat kiya hai. sabhi logo ko vapas lena hoga aaj nahi to kal essha jarur hoga. sabhi log tiribune union ke sath hai. jai hogi bus time ki baat hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...