दिल्‍ली में ईटीवी के पत्रकार की गोली मारकर हत्‍या

Spread the love

अकरम की फाइल फोटो
: अपडेट : उत्तरी पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक पत्रकार अकरम लतीफ को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी. जामिया मिलिया से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्‍त करने वाले अकरम ईटीवी में रिपोर्टर थे. बताया जा रहा है कि अकरम को जफराबाद रोड पर गोली मारी गई है. अभी जो शुरुआती जानकारी मिली है उसके अनुसार लूटपाट का विरोध करने पर अकरम को गोली मारी गई है.

जानकारी के अनुसार पत्रकार अकरम कांग्रेस सांसद राशिद अल्‍वी से मिलने तथा उनके  रोजा इफ्तार पार्टी की दावत में शामिल होने  अमरोहा से दिल्‍ली आ रहे थे.  कुछ समय पहले ही अकरम का हैदराबाद से अमरोहा तबादला किया गया था. जब वे वेलकम थाना क्षेत्र जफराबाद रोड पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीनने का प्रयास करने लगे. अकरम ने दोनों बदमाशों का विरोध किया तथा उनको पकड़ने की कोशिश करने लगे. इतने में दूसरे बदमाश ने अकरम को दो गोलियां मार दीं. वे वहीं पर गिर गए. दो बदमाश गोली मारने के बाद वहां से फरार हो गए.

गोली चलने की आवाज सुनकर काफी लोग मौके पर जुट गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्‍परता नहीं दिखाई जबकि अकरम सड़क पर घायल पड़े हुए थे. घटना के आधे घंटे बाद पुलिस अकरम को लेकर गुरु तेग बहादुर अस्‍पताल पहुंची, जहां इलाज के दौरान अकरम की मौत हो गई. मूल रूप से अमरोहा के रहने वाले अकरम की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी. उनको एक बच्‍चा भी है. अकरम के घरवालों को इसकी सूचना पुलिस ने दे दी है. अकरम के मौत की खबर के बाद उनके जानने वालों में शोक व्‍याप्‍त है.

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Comments on “दिल्‍ली में ईटीवी के पत्रकार की गोली मारकर हत्‍या

  • bahoot dukh ki baat hai. akram sb. ko khuda janat nasib farmaye… aur unhe bhi rashte par laye jo es tarah ke wardat kar masoomo ki jaan le rahe hai……..

    Reply
  • श्रीकांत सौरभ says:

    अकरम भाई के साथ बहुत बुरा हुआ . भगवान उनकी आत्मा को शांति दें .

    Reply
  • pawan lalchand says:

    ETV ke mere sahyogi aur bhai akram ki hatya ka samachar jitna dukhad hai utna hi dilli sarkar aur police ke kanoon vyavstha ke dave ki pol bhi khol deta hai…

    Reply
  • woh half an hour tak tadpte rahe, time pe treatment mil jata to bach jate, kafi khoon bah gaya. Ishwar unki atma ko shanti de. ETV ke managemnet wale unke family ki help karen.

    Reply
  • amit chauhan says:

    [i]bahut bura hua hai, allah unki aatma ko shanti de aur unke pariwar ko shakti de ki wo log is dukh ko sahan kar saken, delhi police agar teji dikhati to shayad aaj akram bhai jinda hote, pure media ko delhi poice ki laparwahi ko dikhana chahiye taki phir kisi ki ilaz ke abhav me mout na ho sake, sabhi etivians ke liye ye bada jhatka hai…[/i]

    Reply
  • narendra paliwal, kasganj (UP) says:

    ईश्वर, अकरम भाई की आत्मा को शांति प्रदान करे.. हमारी दिल्ली पुलिस से मांग है कि अकरम जैसे न जाने कितने निर्दोष और बेक़सूर लोग जो दिल्ली में ऐसी जघन्य वारदात के शिकार हो रहे हैं, ऐसी दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया जाता…

    Reply
  • santosh kumar pant says:

    it is very difficult to say that ki akram bhai nahi rahe.bhagawan unki aatma ko shanti de.main unse ek ya do bar mila,unka nature bahut achcha tha.is dukh ki ghadi main hum unke parivar ke sath hain.

    Reply
  • naushad alam says:

    संवाददाताओं के नाम पर दलाली करने वाले ईटीवी के हेड जगदीश चंद्र कातिल और राजेश रैना को मुआवजा के लिए कोशिश करनी चाहिए नहां तो हाय इन दोनों जालसाजों को लगेगी। खुदा इनसे जवाब-तलब करेगा। वैसे भी मुसलमानों के खिलाफ शुरू से चैनल में धांधली होती आई है। इसका एक नजीर है कि ऊरदू चैनल का हेड एक गैर-मुसिलम है। रैना भाजपा का एजेंट है और हाल ही उसे वनस्थलीपुरम में एक फ्लैट तोहफे में मिला है। ऐसे ही मुसलमानों का खून चसकर यह हैदराबाद में अपनी रियासत खड़ी कर रहा है। और कातिल ऊरदू चैनल के नाम पर दुबई में काला पैसा जमा करने जाता है।
    नौशाद आलम, रांची

    Reply
  • mukul sharma says:

    akram bhai kee hatya se saabit ho gaya hai kee delhi main aam log kitne surakshit hai. saath hee hum patrkaron ko ye sochcna hoga kee akram bhai ke baad unke pariwaar ka kaya hoga. kaun unke pariwaar ka saath dene aage ayega. patrkaron ke saath is prakar kee ghatnoyo main sambadhit sarkar unke pariwaar ko aarthik sahayta deni chayihe yeh mera apna sujhav hai . akram bhai v unke pariwaar ko mere paas santvna dene ke alawa kuch nahi hai. mukul sharma bulandshahar

    Reply
  • ईश्वर, अकरम भाई की आत्मा को शांति प्रदान करे..अब पत्रकारों पर हमला आम बात हो गई है चाहे दिल्ली हो चाहे मुबई आये दिन हमला होता रहता है हमारी पुलिस से मांग है कि अकरम जैसे न जाने कितने निर्दोष और बेक़सूर लोग जो हिंदुस्तान में ऐसी जघन्य वारदात के शिकार हो रहे हैं, ऐसी दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया जाता…एसे तो पत्रकारों पर हमला होता रहेगा और हमारी सरकार दो दीन बाद कानो में रुई डाल कर सो जाएगी / अगर सरकार एसे लोगो के खिलाप कोई कदम नहीं उठती है तो एसे लोगो का होसला और बुलंद हो जायेगा और आये दिन दुःख भरी खबर हम लोगो के सामने आती रहेगी / के . सी .झा 8800510332 ( कलम की जीत साप्ताहि समाचार पत्र) नई दिल्ली

    Reply
  • faisal khan says:

    ETV ke patrkar akram ko jis tarah se sare aam delhi mai goli mari gayi us se sheela dixit ki surakshit delhi kai baat ki poll khul jati hai delhi mai na to kaoi neta surakshit hain aur na patrkar aur na hi aam aadmi.allah pak akram bhai ki rooh ko jannat mai jagah de aur unke tamam gharwalon dost ahbab ko dukh ki is ghadi mai sabr ata farmaye(aameen)m faisal khan chennal one news (saharanpur)9412230786

    Reply
  • Naushad Alam says:

    Dear Yeshwant Jee,
    I am the reporter of ETV Urdu, Ranchi. My Name is Naushad Alam. I read one news “DILLI ME ETV KE PATRAKAR KI GOLI MARKAR HATYA” on 5th August’11 on your portal. Against this News one comment is posted by the same name of me i.e. NAUSHAD ALAM, RANCHI. In this comment there are uses of very objectionable words/allegation against our management and senior person like Sri Jagdish Chandra and Sri Rajesh Raina. I am saying that the person who posted comment is not me, but due to same name a confusion may arrise and it will create a confusion. I request you to please provide me the email id and Mobile No of this person who posted the comment or tell him to contact me on my Mobile No: 09431602138. I also request to publish my clarification in your portal.
    For any clarification you may call me.

    Thanks
    Naushad Alam,
    Sr. Reporter
    ETV URDU, Ranchi
    Mobile No: 09431602138

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *